Home Breaking News हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द: यादव, महिला और वैश्व समुदाय को मिलेगा प्रतिनिधित्व, इनका नंबर दो बनना तय

हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द: यादव, महिला और वैश्व समुदाय को मिलेगा प्रतिनिधित्व, इनका नंबर दो बनना तय

0
हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द: यादव, महिला और वैश्व समुदाय को मिलेगा प्रतिनिधित्व, इनका नंबर दो बनना तय

[ad_1]

Nayab Singh Saini Cabinet expansion in Haryana soon Yadav women and world community will get representation

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जल्द अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की कोशिश की जाएगी।

शीर्ष नेतृत्व से स्वीकृति मिलने के बाद सैनी ने बुधवार रात पूर्व सीएम मनोहर लाल से भी चर्चा की। कयास लगाए जा रहे हैं कि आचार संहिता से पहले मंत्रिमंडल विस्तार के साथ विभागों का बंटवारा हो जाएगा। मंत्रिमंडल में पंजाबी, यादव, वैश्य और महिला वर्ग को प्रतिनिधित्व अभी नहीं मिला है। 

ऐसे में पहली प्राथमिकता इन समुदाय से जुड़े विधायकों को दी जाएगी। पंजाबी समुदाय से आने वाले अनिल विज का मंत्रिमंडल में शामिल होना तय है। उन्हें पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के महकमों के साथ स्वास्थ्य विभाग सौंपा जा सकता है। 

गृह विभाग किसके पास रहेगा अभी यह तय नहीं है। महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने के लिए जाट कोटे से आने वाली गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी को भी मंत्री बनाया जा सकता है। मनोहर सरकार में महिला मंत्री के तौर पर कमलेश ढांडा शामिल थीं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here