Home Sports ICC का नया ‘स्टॉप क्लॉक’ रूल क्या है? 60 सेकेंड में नया ओवर करना होगा शुरू

ICC का नया ‘स्टॉप क्लॉक’ रूल क्या है? 60 सेकेंड में नया ओवर करना होगा शुरू

0
ICC का नया ‘स्टॉप क्लॉक’ रूल क्या है? 60 सेकेंड में नया ओवर करना होगा शुरू

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी स्टॉप क्लॉक रूल को वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में परमानेंट करने जा रही है. क्रिकेट की सवोच्च संस्था आईसीसी का मानना है कि इस रूल को लागू करने से दोनों लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में टाइम मैनेज किया जा सकेगा. अभी इस नियम को प्रयोग के तौर पर लागू किया गया है. आईसीसी अब आगामी टी20 विश्व कप 2024 से सभी पूर्णकालिक सदस्यों के वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हमेशा इस्तेमाल करेगा.

आईसीसी ने ‘स्टॉप क्लॉक’ (Stop clock)  नियम दिसंबर 2023 में शुरू किया था और अभी इसे इस्तेमाल किया जा रहा है जिसे एक जून 2024 से स्थायी कर दिया जाएगा. आईसीसी ने अपनी सालाना बोर्ड बैठक के बाद कहा, ‘‘स्टॉप क्लॉक’ नियम जून 2024 से वेस्टइंडीज और अमेरिका में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के साथ सभी वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में स्थायी हो जाएगा. ट्रायल अप्रैल 2024 तक किया जाना था लेकिन इस ट्रायल के नतीजे साफ दिखाई दे रहे हैं जैसे मैच समय पर खत्म हो रहे हैं जिससे प्रत्येक वनडे मैच में करीबन 20 मिनट बच रहे हैं.’

वह एक ही हैं.. महेंद्र सिंह धोनी को लेकर ये क्या बोल गए युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल

IPL Live Streaming for FREE: ना इधर ना उधर, इस बार आईपीएल सिर्फ… कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच, जानिए हर एक डिटेल

60 सेकेंड के अंदर शुरू करना होगा नया ओवर
नियम के अनुसार फील्डिंग करने वाली टीम को पिछला ओवर खत्म होने के 60 सेकेंड के अंदर नया ओवर शुरू करना होगा. इसके लिए मैदान पर लगी एक ‘इलेक्ट्रोनिक’ घड़ी 60 से लेकर शून्य तक उलटी गिनती करेगी और तीसरा अंपायर घड़ी शुरू करने का समय तय कर सकता है. फील्डिंग करने वाली टीम के ऐसा नहीं करने पर उसे दो चेतावनी दी जाएंगी और इसके बाद के उल्लघंन के लिए प्रत्येक घटना के लिए 5 रन का जुर्माना लगाया जाएगा.

नियमों में ये भी शामिल
आईसीसी ने हालांकि नियम में कुछ अपवाद भी शामिल किए और ऐसी स्थितियों में शुरू हुई घड़ी को रद्द कर दिया जाएगा जिसमें नया बल्लेबाज अगर ओवरों के बीच में आता है, आधिकारिक ‘ड्रिंक्स ब्रेक’ तथा किसी बल्लेबाज या क्षेत्ररक्षक के चोटिल होने की स्थिति में मैदान पर उपचार किया जाना शामिल है. इस नियम को तब भी लागू नहीं किया जाएगा अगर फील्डिंग करने वाली टीम के नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों के कारण समय खराब हुआ हो.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे
आईसीसी की बैठक में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल (27 जून) और फाइनल (29 जून) के लिए ‘रिजर्व’ डे को भी मंजूरी दी गई. लीग या सुपर आठ चरण के दौरान पूर्ण मैच के लिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही टीम को कम से कम पांच ओवर डालने जरूरी होंगे. पर ‘नॉकआउट’ मैच में पूर्ण मैच के लिए दूसरी पारी में 10 ओवर डालने की जरूरत होगी.

Tags: Cricket, ICC, T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here