[ad_1]

बांग्लादेशी मालवाहक जहाज एमवी अब्दुल्ला
– फोटो : एएनआई
विस्तार
हिंद महासागर में समुद्री डाकुओं ने एक बार फिर मालवाहक जहाज को निशाना बनाया है। इस बार उन्होंने बांग्लादेशी मालवाहक जहाज एमवी अब्दुल्ला का अपहरण किया है। यह जहाज मोजाम्बिक के मापुटो बंदरगाह से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अल हमरियाह बंदरगाह जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहाज में करीब 58 हजार टन कोयला है। घटना सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से करीब 600 मील पूर्व में हुई है। वहीं, सूचना मिलते ही तुरंत जवाब देते हुए भारतीय नौसेना ने अपना युद्धपोत और एक लंबी दूरी का समुद्री गश्ती विमान (एलआरएमपी) तैनात किया।
[ad_2]
Source link