[ad_1]

PM Modi In Azamgarh
– फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद में एक रोड शो करेंगे। तेलंगाना भाजपा के मुताबिक, पीएम एक घंटे लंबा रोड शो करेंगे। रोड शो मिर्जागुडा से शुरू होकर शुक्रवार शाम मल्काजगिरी में खत्म होगा। हैदराबाद में यातायात प्रभावित होने की आशंका है। उम्मीद है कि 16 मार्च को प्रधानमंत्री नगरकुर्नूल में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित कर सकते हैं। बता दें, लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी 16 और 18 मार्च को तेंलगाना में रहेंगे। 18 मार्च को प्रधानमंत्री जगतियाल में एक रैली को संबोधित करेंगे।
[ad_2]
Source link