Home Sports PSL में मच गया बवाल, मोहम्मद रिजवान को आया गुस्सा; सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे रिएक्शंस

PSL में मच गया बवाल, मोहम्मद रिजवान को आया गुस्सा; सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे रिएक्शंस

0
PSL में मच गया बवाल, मोहम्मद रिजवान को आया गुस्सा; सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे रिएक्शंस

[ad_1]

PSL 2024: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में एक बड़ा बवाल हो गया है. सोशल मीडिया पर यह विवाद खूब चर्चा भी बटोर रहा है. बीच मैदान पर पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान एक बात से नाराज होकर अंपायर से बहस करने लगते हैं. यह मामला गुरुवार रात को मुल्तान सुल्तांस और पेशावर जाल्मी के बीच खेले गए क्वालीफायर मैच के दौरान का है. कराची के मैदान पर खेले गए इस मैच में मुल्तान सुल्तांस की टीम पर अचानक 5 रन पेनल्टी के लगा दिए जाते हैं.

मोहम्मद रिजवान को आया गुस्सा

मुल्तान सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिजवान को यह बात हजम नहीं हुई कि उनकी टीम पर अंपायर ने 5 रन पेनल्टी के लगा दिए. मोहम्मद रिजवान इसी बात पर अपना आपा खो बैठते हैं और अंपायर से बहस करने लगते हैं. हुआ यूं कि पेशावर जाल्मी की पारी के 11वें ओवर में मुल्तान सुल्तांस के स्पिनर खुशदिल शाह गेंदबाजी के लिए आते हैं. खुशदिल शाह जब इस ओवर की आखिरी गेंद पेशावर जाल्मी के बल्लेबाज टॉम कोहलर-कैडमोर को डालते हैं तो वह रन चुराने के लिए दौड़ते हैं. 

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे रिएक्शंस

मुल्तान सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिजवान इसके बाद रन आउट करने के लिए अपने दस्ताने उतारकर गेंद को पकड़ते हैं और स्टंप्स को निशाना बनाकर थ्रो करते हैं, लेकिन बॉल मैदान पर गिरे उनके ग्ल्वस से टकरा जाती है. ऐसा होते ही अंपायर्स मुल्तान सुल्तांस की टीम पर ही पांच रन की पेनल्टी लगा देते हैं. बता दें कि कई बार मैच के दौरान विकेटकीपर अपने दस्ताने मैदान में जमीन पर रख देते हैं. सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद फैंस जमकर अपने रिएक्शंस दे रहे हैं. 

क्या कहते हैं नियम? 

नियमों के मुताबिक गेंद अगर जमीन पर रखे विकेटकीपर के हेलमेट या ग्ल्वस से टकरा जाती है तो इसे अवैध फील्डिंग माना जाता है. ऐसे में फील्डिंग टीम पर पांच रन की पेनल्टी लगा दी जाती है. नियम कहता है कि विकेटकीपर अपने दस्ताने या कोई उपकरण जमीन पर नहीं छोड़ सकता. बता दें कि क्वालीफायर मैच में मुल्तान सुल्तांस की टीम पेशावर जाल्मी को 7 विकेट से हरा देती है और PSL फाइनल का टिकट कटा लेती है. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here