[ad_1]
11:17 AM, 15-Mar-2024
शादी में शामिल होंगे ये सितारे
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की इंटीमेट वेडिंग में इंडस्ट्री के कुछ चर्चित चेहरों के शामिल होने की खबरें हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी में आने वाले मेहमानों में फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी, लव रंजन, ऋचा चड्ढा, अली फजल, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और मीका सिंह जैसे नाम शामिल हैं।
11:10 AM, 15-Mar-2024
खास दिन के लिए जोड़े ने चुना पेस्टल थीम
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने ‘वीरे की वेडिंग’, ‘तैश’ और ‘पागलपंती’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस जोड़े ने अपने खास दिन के लिए पेस्टल थीम चुना है।
11:08 AM, 15-Mar-2024
पंजाबी रीति-रिवाजों से होगा पुलकित-कृति का ब्याह
जानकारी के अनुसार, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लेंगे। दोनों का ब्याह पंजाबी रीति-रिवाज से संपन्न होगा।
10:58 AM, 15-Mar-2024
दूल्हे राजा ने तैयार किया खाने का मेन्यू
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं, क्योंकि यह जोड़ी अपने विशेष दिन को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जानकारी के अनुसार, पुलकित ने शादी का मेन्यू खुद तैयार किया है। कथित तौर पर, अच्छे भोजन के प्रति अपने प्रेम के लिए जाने जाने वाले पुलकित ने स्वादिष्ट मेन्यू तैयार करने के लिए हर संभव प्रयास किया है। मेन्यू की असाधारण विशेषताओं में से एक दिल्ली भर के छह अलग-अलग प्रतिष्ठित स्थानों से चाट का समावेश है। इसमें भारत के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले विशेष व्यंजन भी शामिल हैं। मेहमान को कोलकाता, वाराणसी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और निश्चित रूप से दिल्ली के व्यंजनों का लुत्फ उठाने को मिलेगा।
10:39 AM, 15-Mar-2024
Pulkit Kriti Wedding Live: आज परिणय सूत्र में बंधेंगे कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट, शादी की रस्में जारी
बॉलीवुड के पावर कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट आज सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के होने जा रहे हैं। बीते लंबे समय तक डेटिंग के बाद यह जोड़ा अपने रिश्ते को अगले पड़ाव तक ले जाने के लिए तैयार है। शादी की रस्में हरियाणा के मानेसर के होटल आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में जारी हैं। कुछ ही देर में यह कपल परिणय सूत्र में बंध जाएगा।
[ad_2]
Source link