Home Breaking News Ukraine: राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख यरमक ने एनएसए अजित डोभाल से फोन पर की बात, इन मुद्दों पर दिया जोरUkraine: राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख यरमक ने एनएसए अजित डोभाल से फोन पर की बात, इन मुद्दों पर दिया जोर

Ukraine: राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख यरमक ने एनएसए अजित डोभाल से फोन पर की बात, इन मुद्दों पर दिया जोरUkraine: राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख यरमक ने एनएसए अजित डोभाल से फोन पर की बात, इन मुद्दों पर दिया जोर

0
Ukraine: राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख यरमक ने एनएसए अजित डोभाल से फोन पर की बात, इन मुद्दों पर दिया जोरUkraine: राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख यरमक ने एनएसए अजित डोभाल से फोन पर की बात, इन मुद्दों पर दिया जोर

[ad_1]

Ukraine President Office Head Yermak spokes to NSA Ajit Doval on phone

Andriy Yermak, Ajit Doval
– फोटो : Social Media

विस्तार


यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से बात की। अधिकारियों ने टेलीफॉन पर एक-दूसरे से बात की। दोनों अधिकारियों ने स्विट्जरलैंड में पहले वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन की तैयारियों के बारे में बात की। यह जानकारी खुद यरमक ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दी। उन्होंने एक्स पर कहा कि भारत के एनएसए डोभाल से फोन पर बात की। इस दौरान स्विट्जरलैंड में आयोजित होने वाले पहले वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन की तैयारियों के बारे में बात हुई।  

रूस-यूक्रेन युद्ध पर हुई बात

बातचीत के बाद यूक्रेन की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया। बयान में बताया कि यरमक ने डोभाल को रूस के साथ युद्ध के बारे में जानकारी दी। काला सागर में रूस के खिलाफ युद्ध में पाई सफलता के बारे में बताया। यूक्रेन के रक्षा उत्पादन को मजबूत करने के बारे में भी जानकारी दी। यरमक ने कहा कि रूस उनकी मातृभूमि पर मिसाइलों और ड्रोनों से हमला कर रहा है। रूस हमारे बुनियादी ढांचे को बर्बाद कर रहा है। बयान के मुताबिक, दोनों अधिकारियों ने भारत और यूक्रेन के बीच बातचीत जारी रखने और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमति जताई। 

भारत से युद्ध को खत्म कराने की कर चुके हैं अपील

पिछले माह, यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को दो साल पूरे हुए। दूसरी वर्षगांठ पर यूक्रेन ने भारत से अपील की है कि वह युद्ध का शांतिपूर्ण हाल खोजे। यूक्रेन ने भारत को वैश्विक नेता और ग्लोबल साउथ की आवाज बताया है। यूक्रेन ने कहा कि भारत को रूस के खिलाफ जारी युद्ध का शांतिपूर्ण हल खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी ही होगी। यूक्रेन के उप विदेश मंत्री इरीना बोरोवेत्स ने कहा था कि भारत को शांति-खोज समाधान का हिस्सा बनना ही होगा। भारत अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभा रहा है, इसलिए उससे कई उम्मीदें भी हैं। भारत के रूस और अमेरिका दोनों से अच्छे संबंध हैं। बोरोवेत्स ने कहा कि सबसे पहले, भारत एक वैश्विक नेता है, जो यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है। वह रूस-यूक्रेन जंग के शांतिपूर्ण समाधान खोजने में अधिक मुखर होकर कार्रवाई कर सकता है। बोरोवेत्स ने कहा, पीएम मोदी ने गत वर्ष उज्बेकिस्तान में रूसी राष्ट्रपति से यह तक कहा कि यह युद्ध का युग नहीं है। इस बयान को पूरी दुनिया का समर्थन मिला। उन्होंने कहा, यूक्रेन ने मार्च में स्विट्जरलैंड में होने वाले ग्लोबल पीस समिट में भारत को आमंत्रित किया है। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here