Home Breaking News दुखद: हरियाणवी गायक अमित सैनी के बेटे की सड़क हादसे में मौत, ट्यूशन से साथियों के साथ आ रहा था घर

दुखद: हरियाणवी गायक अमित सैनी के बेटे की सड़क हादसे में मौत, ट्यूशन से साथियों के साथ आ रहा था घर

0
दुखद: हरियाणवी गायक अमित सैनी के बेटे की सड़क हादसे में मौत, ट्यूशन से साथियों के साथ आ रहा था घर

[ad_1]

Son of Haryanvi singer Amit Saini Rohtakiya dies in road accident

अमित सैनी का परिवार के सदस्यों के साथ फोटो।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकिया के बेटे 9 वर्षीय यमन की शनिवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा 11 वर्षीय मन्नत घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।

सुखपुरा चौकी प्रभारी सन्नी ने बताया कि गायब अमित सैनी का बेटा यमन और मन्नत हर रोज ट्यूशन पढ़ने जाते हैं। जींद चौक की तरफ से ट्यूशन पढ़कर दोनों तीसरे साथी के साथ सुखपुरा चौक की तरफ स्कूटी पर सवार होकर घर आ रहे थे। जब वह जींद चौक से आगे पावर हाउस के नजदीक पहुंचे तो पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से स्कूटी असंतुलित होकर गिर पड़ी। सिर में चोट लगने से यमन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मन्नत को आंख के पास चोट आई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को कब्जे में लिया। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। जो रोहतक का ही बताया गया है।

एक प्रथम तो दूसरा द्वितीय कक्षा में पढ़ रहा

पड़ोसियों ने बताया कि अमित सैनी अशोक विहार कॉलोनी में रहता है। उसका एक बेटा यमन प्रथम व मन्नत द्वितीय कक्षा में पढ़ते हैं। दोनों का अमित ने एक निजी स्कूल में दाखिल कराया था। दोनों साथ-साथ स्कूल आते व जाते रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here