Home Sports IPL 2024 से पहले आकाश चोपड़ा ने चुनी राजस्थान रॉयल्स की परफेक्ट प्लेइंग XI, इन विदेशियों पर जताया भरोसा

IPL 2024 से पहले आकाश चोपड़ा ने चुनी राजस्थान रॉयल्स की परफेक्ट प्लेइंग XI, इन विदेशियों पर जताया भरोसा

0
IPL 2024 से पहले आकाश चोपड़ा ने चुनी राजस्थान रॉयल्स की परफेक्ट प्लेइंग XI, इन विदेशियों पर जताया भरोसा

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 (Indian Premier League) की शुरुआत जल्द ही होने वाली है. कई प्लेयर्स ने इसके लिए प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. दिग्गजों ने ज्यादातर टीमों की प्लेइंग इलेवन चुनना शुरू कर दिया है. इस बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी राजस्थान रॉयल्स की बेस्ट प्लेइंग XI चुनी. आकाश ने लिस्ट में जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, रविचंद्रन अश्विन जैसे प्लेयर को जगह दी है.

आकाश चोपड़ा ने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,” राजस्थान की प्लेइंग XI क्या हो सकती है. जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ओपन कर सकते हैं. मैं संजू सैमसन को नंबर 3 पर रखूंगा. इसके बाद रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर और रोवमेन पॉवेल आ सकते हैं. हेटमायर और पॉवेल बल्ले से कमाल का परफॉर्म कर सकते हैं. अगर आप गेंदबाजी की बात करेंगो तो ट्रेंट बोल्ट या नांद्रे बर्गर विदेशी में सबसे अच्छे विकल्प हैं. गेंदबाजी में उन्होंने आवेश खान को लिया है. इसकी उम्मीद है कि वह उन्हें टीम में जरूर शामिल करेंगे. इसके अलावा उनके पास नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन का भी उदाहरण होगा. अश्विन और चहल स्पिन संभाल सकते हैं.”

‘विराट के बिना विश्व कप जीतना आसान नहीं… कोहली के T20WC से बाहर होने की खबरों पर बोले पूर्व क्रिकेटर

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई प्लेइंग XI: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमेन पॉवेल, ट्रेंट बोल्ट / नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल, आवेश खान

WPL 2024: दिल्ली- बैंगलोर में होगी भिडंत, फाइनल में कौन मारेगा बाजी? जानें कहां देख सकेंगे Live

राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वॉड: संजू सैमसन, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, अवेश खान (एलएसजी से ट्रेडेड), यशस्वी जयसवाल, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, कुणाल सिंह राठौड़, जोस बटलर, ट्रेंट बोल्ट, एडम ज़म्पा, शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रोवमेन पॉवेल, शुभमन दुबे, नांद्रे बर्गर, टॉम कोल्हेर कैडमोरे, आबिद मुश्ताक

Tags: Aakash Chopra, IPL 2024, Rajasthan Royals

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here