Home Breaking News Kalki 2898 AD: बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा 2’ से भिड़ेगी ‘कल्कि 2898 एडी’!, मेगा बजट फिल्मों को होगा बड़ा नुक्सान?

Kalki 2898 AD: बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा 2’ से भिड़ेगी ‘कल्कि 2898 एडी’!, मेगा बजट फिल्मों को होगा बड़ा नुक्सान?

0
Kalki 2898 AD: बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा 2’ से भिड़ेगी ‘कल्कि 2898 एडी’!, मेगा बजट फिल्मों को होगा बड़ा नुक्सान?

[ad_1]

साउथ की दो बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘पुष्पा 2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चर्चा है कि प्रभास स्टारर ‘कल्कि 2898 एडी’ बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ से टकरा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो जाहिर कि इन दोनों मेगा बजट फिल्मों को बड़ा नुक्सान हो सकता है। 




दरअसल, प्रभास स्टारर ‘कल्कि 2898 एडी’ पहले बॉक्स ऑफिस पर 9 मई, 2024 को रिलीज होने की चर्चा थी। लेकिन शनिवार को देश में होने वाले लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद इसे आगे बढ़ाने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को अब 15 अगस्त, 2024 पर रिलीज की तैयारी की जा रही है, जिस दिन पहले से ही अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ के रिलीज की घोषणा हो चुकी है।




वहीं, ‘पुष्पा: द रूल’ साल 2021 में आई फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ की सीक्वल है। फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस जमकर कमाई की थी। वहीं, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में फहद फासिल भी अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। ‘पुष्पा द राइज’ के बाद से दर्शकों को इसके दूसरे भाग का इंतजार है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा द राइज’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ की भिड़ंत होगी या फिर ‘कल्कि 2898 एडी’ के रिलीज डेट को लेकर कोई नया एलान होगा।

Ravi Kishan: बॉलीवुड को लेकर रवि किशन का फूटा गुस्सा, बोले- बॉलीवुड में मुझे वो सम्मान नहीं मिला जिसका मैं…


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here