Home Sports T20 World Cup के टिकट के लिए IPL में बनाने होंगे रन, दिग्गज ने कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

T20 World Cup के टिकट के लिए IPL में बनाने होंगे रन, दिग्गज ने कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

0
T20 World Cup के टिकट के लिए IPL में बनाने होंगे रन, दिग्गज ने कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

[ad_1]

Virat Kohli: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में जगह बनाने के बनाने के लिए विराट कोहली का आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बड़े स्कोर बनाना निहायती जरूरी है, क्योंकि पिछले कुछ महीनों में कुछ अन्य खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.

डेल स्टेन ने कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान  

विराट कोहली जनवरी में घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान के खिलाफ हुई टी20 अंतररराष्ट्रीय सीरीज के बाद से भारत के लिए नहीं खेले हैं. पारिवारिक कारणों से वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए थे. डेल स्टेन ने ‘स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम’ के दौरान एक बातचीत में कहा, ‘मुझे लगता है कि उसके लिए रन बनाना बहुत अहम है, क्योंकि इससे वह वर्ल्ड कप से पहले अच्छी स्थिति में होगा.’

टी20 वर्ल्ड कप के लिए कई दावेदार

डेल स्टेन ने कहा, ‘कई सारे खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल में ऊंची छलांग लगाई है, क्योंकि उसने ब्रेक लिया था और ऐसे कई दावेदार हैं जिन्हें वर्ल्ड कप टीम में शामिल करना संभव है.’ बल्कि कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से केवल दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं.

कोहली का अनुभव उनके लिए फायदेमंद होगा

डेल स्टेन पारिवारिक कारणों से आईपीएल कोचिंग से इस साल ब्रेक ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब चयनकर्ता भारतीय टीम का चयन करने के लिए बैठेंगे तो कोहली का अनुभव उनके लिए फायदेमंद होगा. डेल स्टेन ने कहा, ‘मैं रन की संख्या को ऐसे ही देखता हूं जैसे आप किसी के बैंक में राशि देखते हैं. विराट ने इतने वर्षों में रनों का अंबार लगाया है जो वर्ल्ड कप की टीम चुनने में उनके लिए फायदेमंद होगा. चयनकर्ता टीम में ऐसे खिलाड़ी को शामिल करना चाहेंगे जो पहले भी इसमें खेल चुका हो और अच्छा प्रदर्शन कर चुका हो और विराट ऐसा कर चुके हैं.’

हार्दिक पांड्या के लिए चुनौती

डेल स्टेन ने यह भी कहा कि हार्दिक पांड्या के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा की जगह लेना चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान टीम को पांच आईपीएल खिताब दिला चुके हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here