Home Breaking News UP: सपा के इस फैसले से राजनीतिक विश्लेषक भी हतप्रभ… पार्टी से चुनाव लड़ने की चाहत रखने वालों को बड़ा झटका

UP: सपा के इस फैसले से राजनीतिक विश्लेषक भी हतप्रभ… पार्टी से चुनाव लड़ने की चाहत रखने वालों को बड़ा झटका

0
UP: सपा के इस फैसले से राजनीतिक विश्लेषक भी हतप्रभ… पार्टी से चुनाव लड़ने की चाहत रखने वालों को बड़ा झटका

[ad_1]

TMC will contest from Bhadohi Lok Sabha seat Lalitesh Pati Tripathi candidate samajwadi party akhilesh yadav

Bhadohi Lok Sabha seat
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पूर्वांचल की बहुचर्चित भदोही लोकसभा सीट सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के खाते में दे दी। उसके तुरंत बाद ही तृणमूल कांग्रेस की चेयरपर्सन ममता बनर्जी ने ललितेशपति त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी। 

समाजवादी पार्टी की गढ़ मानी जाने वाली भदोही लोकसभा सीट को तृणमूल के खाते में देने से राजनीतिक विश्लेषक भी हतप्रभ हैं। सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नेताओं को भी झटका लगा है।

भदोही लोकसभा सीट में कुल पांच विधानसभा सीट हैं। इसमें भदोही जिले की ज्ञानपुर, भदोही और औराई जबकि प्रयागराज की प्रतापपुर एवं हंडिया सीट शामिल है। भदोही लोकसभा सीट पर ब्राह्मण वोटर निर्णायक माने जाते हैं।

ब्राह्मण वोटरों को साधने के लिए यह कदम उठाया गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र ललितेशपति त्रिपाठी कांग्रेस के टिकट पर मिर्जापुर की मड़िहान सीट से विधायक रह चुके हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here