Home Sports WATCH: शादाब खान ने शानदार कैच लपक सबको किया शॉक, बल्लेबाज बाबर आजम को भी नहीं हुआ यकीन

WATCH: शादाब खान ने शानदार कैच लपक सबको किया शॉक, बल्लेबाज बाबर आजम को भी नहीं हुआ यकीन

0
WATCH: शादाब खान ने शानदार कैच लपक सबको किया शॉक, बल्लेबाज बाबर आजम को भी नहीं हुआ यकीन

[ad_1]

Shadab Khan Catch Video: पाकिस्तान सुपर लीग 2024 का दूसरा एलिमिनेटर मैच बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी और शादाब खान की कप्तानी वाली इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पेशावर जाल्मी को ओपनर बाबर आजम और सैम अयूब ने तेज तर्रार शुरुआत दिलाई. इस बीच बाबर आजम को आउट करने के लिए विरोधी टीम के कप्तान शादाब खान ने ऐसा जबरदस्त कैच लपका की गेंदबाज, फील्डर्स और अंपायर से लेकर बल्लेबाज तक सब दंग रह गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

शादाब का शानदार कैच

पेशावर जाल्मी की बल्लेबाजी के दौरान  नसीम शाह के ओवर में शादाब खान ने गजब का कैच लपककर सबके होश उड़ा दिए. ओवर की चौथी गेंद पर बाबर आजम ने मिड ऑफ के ऊपर से बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन शादाब खान ने चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए सुपरमैन की तरह हवा में उछलकर कैच लपक लिया. इस शदनार कैच को देख एक बार तो बाबर अजाम भी यकीन नहीं कर पाए. इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

25 रन बनाकर आउट हुए बाबर

बाबर आजम इस एलिमिनेटर मैच में 22 गेंदों का सामना करते हुए 25 रन बनाकर आउट हुए. इस पारी में उनके बल्ले से 2 चौके और 1 छक्का भी निकला. बता दें कि बाबर आजम ने इस टूर्नामेंट में गजब की बल्लेबाजी दिखाई है. उन्होंने इस मैच को मिलाकर 11 मुकाबले खेलते हुए 569 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक भी जमाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 111 रन है. वह मौजूदा टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर भी हैं.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here