[ad_1]
नई दिल्ली. स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers bangalore) टीम ने आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस से जीत छीन ली. इस जीत से बैंगलोर की टीम वुमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में प्रवेश कर गई है. जहां उसका सामना रविवार को दिल्ली कैपिटल्स से होगा. फाइनल नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडयम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आइए जानते हैं फाइनल मुकाबले का लुत्फ आप कहां उठा सकेंगे.
वूमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ आप स्टार स्पोर्ट्स या हॉटस्टार एप पर नहीं उठा पाएंगे. स्पोर्ट्स 18 इन मैचों का भारत में सीधा प्रसारण करेगा. वहीं, इंटरनेट के जरिए मैच का लुत्फ आप फ्री में जियो सिनेमा एप के जरिए उठा पाएंगे. डब्लयूपीएल फाइनल मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच होने वाले महामुकाबले में कौन सी टीम बजी मारेगी यह देखना दिलचस्प होगा.
IPL 2024 से पहले टीम इंडिया के बैटर ने सुनाई आपबीती, कहा- पहली सैलरी से मैंने कर्ज…
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड: एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमाह रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लॉरा हैरिस, मारिज़ैन कैप, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, टिटास साधु, एनाबेल सदरलैंड , अपर्णा मंडल, अश्वनी कुमारी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्क्वॉड: आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहम, केट क्रॉस, एकता बिष्ट, शुभा सतीश, एस मेघना, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनेक्स
.
Tags: Delhi Capitals, Royal Challengers Bangalore, Women’s Premier League
FIRST PUBLISHED : March 16, 2024, 13:36 IST
[ad_2]
Source link