[ad_1]
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के नए सीजन में मुंबई इंडियंस नए कप्तान के साथ खेलने उतरने वाली है. कप्तानी की जिम्मेदारी IPL 2024 में हार्दिक पंड्या के हाथों में होगी. रोहित शर्मा से कुछ दिन पहले कप्तानी ले ली गई थी. इस बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल की शुरुआत से पहले कहा है कि रोहित शर्मा से हम यह उम्मीद कर सकते हैं कि वह इस सीजन में 500 से अधिक रन बनाए.
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,” रोहित शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनसे आप एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने की उम्मीद कर सकते हैं. अब तक रोहित सिर्फ एक ही आईपीएल सीजन में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं. उम्मीद है इस साल भी वह ऐसा करेंगे. वह अब मुंबई के कप्तान नहीं हैं. इससे रोहित बल्लेबाजी पर ध्यान दे पाएंगे. वह इस साल मुंबई को खिताब जिताने में मदद कर सकते हैं.”
रोहित शर्मा को किसी भी कीमत पर विराट कोहली चाहिए… पूर्व क्रिकेटर ने टी20 विश्व कप को लेकर दिया बयान
चोपड़ा ने आगे कहा,” ईशान किशन ने लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेला है. लेकिन आईपीएल ने उन्हें अब अधिक से अधिक खेलने का मौका दिया है. आपके पैशन से आपमें एग्रेशन आता है. इस टीम के भी पास ऐसा है. खास कर ईशान किशन के साथ.”
IPL से पहले मुंबई इंडियंस को लग सकता है बड़ा झटका, 4.6 करोड़ का खिलाड़ी चोटिल
बता दें कि रोहित शर्मा ने 158 मैचों में कप्तानी करते हुए 87 मैच में जीत दिलाया है जबकि 67 मैच में उनको हार मिली है. इस महान कप्तान के जीत का प्रतिशत 55.06 का रहा. मुंबई की टीम ने अब तक जो 5 खिताब जीते हैं वो भी रोहित शर्मा की कप्तानी में ही आए. साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में इस दिग्गज ने टीम को आईपीएल चैंपियन बनाया था.
.
Tags: Aakash Chopra, IPL 2024, Mumbai indians, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : March 17, 2024, 15:46 IST
[ad_2]
Source link