[ad_1]
हाइलाइट्स
कोहली लगभग 2 महीने बाद मैच खेलते हुए नजर आएंगे
विराट हाल में दूसरी बार पिता बने
वह रविवार को मुंबई पहुंच गए
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भारत लौट आए हैं. कोहली को हाल में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है. उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने फरवरी के मध्य में बेटे अकाय को जन्म दिया. विराट आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे. मुंबई पहुंचने के बाद कोहली जल्द ही आरसीबी को कैंप को ज्वाइन करेंगे जहां टीम के उनके अन्य खिलाड़ी इस समय ट्रेनिंग कर रहे हैं. कोहली लगभग दो महीने बाद ग्राउंड पर लौटेंगे.
दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला लेते हुए भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज से हटने का फैसला किया था. बाद में बताया गया कि यह ब्रेक इसलिए लिया गया ताकि यह स्टार बल्लेबाज ब्रिटेन में अपने बेटे के जन्म के समय अपनी पत्नी के साथ रह सके. आईपीएल प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने ट्वीट किया, ‘विराट कोहली लौट आए हैं. ‘रेड किंग’ भारत में 22 मार्च को सीएसके के खिलाफ अपना आईपीएल अभियान शुरू करने के लिए तैयार हैं.’
कोहली रविवार को मुंबई पहुंचे
इसमें लिखा था, ‘किंग के लिए चीयर करने और ‘किंगली बीट्स’ पर थिरकने के लिए तैयार हो जाइये क्योंकि स्टार स्पोर्ट्स का नया एंथम ‘कोहली कॉलिंग’ सभी मंच पर रिलीज हो गया है. इस आईपीएल में कोहली के संबंध में सभी चीजों के लिए स्टार स्पोर्ट्स पर ट्यून करें.’कोहली रविवार को मुंबई पहुंचे और उनके जल्द ही टीम के ट्रेनिंग शिविर से जुड़ने की उम्मीद है. आरसीबी अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है. कोहली ने पिछले आईपीएल सत्र में 639 रन बनाए थे.
विराट कोहली ने 2023 में 639 रन बनाए
विराट कोहली आरसीबी के अहम खिलाड़ी हैं. उन्होंने आईपीएल के पिछले सीजन 639 रन बनाए. कोहली आईपीएल के 16वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर रहे. आरसीबी के पास कोहली के अलावा कैमरन ग्रीन के रूप में बेहतरीन ऑलराउंडर है जबकि कप्तान फाफ डुप्लेसी के साथ ग्लेन मैक्सवेल जैसा धाकड़ हरफनमौला खिलाड़ी भी शामलि है.
.
Tags: IPL, Rcb, Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : March 17, 2024, 19:01 IST
[ad_2]
Source link