Home Sports खौफ के साये में PAK क्र‍िकेटर, टीम में जगह गंवाने के डर से करते हैं ये काम

खौफ के साये में PAK क्र‍िकेटर, टीम में जगह गंवाने के डर से करते हैं ये काम

0
खौफ के साये में PAK क्र‍िकेटर, टीम में जगह गंवाने के डर से करते हैं ये काम

[ad_1]

हाइलाइट्स

खौफ के साये में पाक‍िस्‍तानी क्र‍िकेटर
टीम में जगह खोने के डर से नहीं लेते ब्रेक

नई द‍िल्‍ली. पाक‍िस्‍तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने सीनियर खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन, चयनकर्ताओं और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच स्पष्टता और बेहतर संवाद के उपर सवाल खड़े क‍िए हैं. नसीम का कहना है क‍ि उनकी टीम के ख‍िलाड़‍ियों को यद‍ि क्र‍िकेट से ब्रेक की जरूरत होती भी है तो वो नहीं लेते, क्‍योंक‍ि उन्‍हें डर रहता है क‍ि कहीं उनकी जगह कोई और ख‍िलाड़ी ना ले ले. नसीम पाक‍िस्‍तान के उभरते हुए बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं. व‍ह प‍िछले साल कंधे में चोट की वजह से भारत में आयोज‍ित वनडे वर्ल्‍ड कप में नहीं खेल पाए थे.

नसीम शाह (Naseem Shah) कहा कि चोट के कारण टीम से बाहर होने पर उन्हें भी अपनी जगह गंवाने का डर था. शाह ने क्रिकविक से कहा,‘ईमानदारी से कहूं तो प्रमुख खिलाड़ी अपने शरीर को आराम देने से डरते हैं जबकि वह जानते हैं कि उन्हें ब्रेक की जरूरत है क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट का माहौल इस तरह से है कि अगर कोई नया खिलाड़ी आता है तथा एक या दो मैच में अच्छा प्रदर्शन करता है तो फिर आप नहीं जानते कि वह टीम में स्थायी तौर पर आपकी जगह ले लेगा. इस डर के कारण खिलाड़ी आराम नहीं कर पाते हैं क्योंकि उन्हें डर रहता है कि उनका करियर यहीं समाप्त हो सकता है.’

किंग कोहली को चीयर करने को हो जाइए तैयार… आईपीएल से पहले इंड‍िया लौटे व‍िराट, 2 महीने से हैं क्रिकेट से दूर

इंजेक्शन ल‍िया… टखने से खून निकाला गया… खेलने के ल‍िए मैंने क्‍या क्‍या नहीं क‍िए, अपनी चोट पर पहली बार बोले पंड्या

पीसीबी को लेकर कही ये बात
नसीम शाह ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन, चयनकर्ताओं और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच स्पष्टता और बेहतर संवाद स्थापित करने की जरूरत है. बकौल नसीम शाह,‘अन्य देशों में अगर किसी प्रमुख खिलाड़ी को विश्राम दिया जाता है तो उसे आश्वासन दिया जाता है कि अगर उनकी जगह चुना गया खिलाड़ी एक या दो मैच में अच्छा प्रदर्शन करेगा, तब भी उन्हें टीम से बाहर नहीं किया जाएगा.’

कंधे की चोट से कई मैच नहीं खेले नसीम शाह
नसीम शाह ने कहा कि अगर पाकिस्तान का कोई सीनियर खिलाड़ी शत प्रतिशत फिट महसूस नहीं कर रहा हो या उसके शरीर को आराम की जरूरत हो तो उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए जाते हैं. नसीम ने चोट से उबरकर हाल में पाक‍िस्‍तान सुपर लीग में वापसी की है. उन्‍होंने एश‍िया कप के बाद कई मैच म‍िस क‍िए. कंधे की चोट के कारण उन्‍होंने वर्ल्‍ड कप और ऑस्‍ट्रेल‍िया व न्‍यूजीलैंड का दौरा म‍िस क‍िया.

Tags: Naseem Shah, Pakistan cricket team, Pcb

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here