Home Sports झारखंड का यह बल्लेबाज लीग से हुआ बाहर,इस फ्रेंचाइजी ने लगाई थी करोड़ों की बोली

झारखंड का यह बल्लेबाज लीग से हुआ बाहर,इस फ्रेंचाइजी ने लगाई थी करोड़ों की बोली

0
झारखंड का यह बल्लेबाज लीग से हुआ बाहर,इस फ्रेंचाइजी ने लगाई थी करोड़ों की बोली

[ad_1]

शिखा श्रेया/रांची. झारखंड के क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर निकल के सामने आ रही है.आईपीएल 2024 कुछ ही दिनों में होने वाला है. जिसका क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रांची के स्टार महेंद्र सिंह धोनी के बाद अगर किसी को सबसे ज्यादा उम्मीद थी तो वह रॉबिन मिंज थें. जिसको गुजरात टाइटल्स ने 3.60 करोड़ में खरीदा था.लेकिन, ताजा खबर यह है कि रोबिन इस बार आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा ने यह बात स्पष्ट किया है कि चोट के चलते बल्लेबाज रॉबिन मिंज का इस बार आईपीएल में खेलने की संभावना नहीं है. रोबिन मिंज की जगह अन्य खिलाड़ी को लेने की चर्चा तेज है. यह खबर सुनकर कहीं ना कहीं झारखंड वासियों को एक बड़ा झटका लगा है.

दुर्घटना के शिकार हुए थे रोबिन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉबिन मिंज रांची के नामकुम स्थित महुआ टोली स्थित अपने घर से बाइक लेकर रिंग रोड के लिए निकले थे. इस दौरान बाइक की गति काफी तेज होने की वजह से वह रिंग रोड पर सरवल स्थित गेल सीएनजी स्टेशन (CNG station) से कुछ दूरी पर उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से टकरा गई. जिससे उनके घुटने पर हल्की चोट आई थी. बताते चले, इस दुर्घटना के बाद रॉबिन मिंज  के पिता फ्रांसिस मिंज ने कहा था कि यह बहुत हल्की सी चोट है.  कुछ दिनों में वह ठीक हो जायेंगे. लेकिन इस बार लगता है किस्मत उनके साथ नहीं है.

Tags: Cricket news, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Ranchi news, Sports news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here