[ad_1]
हाइलाइट्स
सैमी की पीसीबी के ऑफर ठुकराने के पीछे की थी ये वजह
शेन वॉटसन ने पीसीबी के इस करतूत से थे नाराज
कराची. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला शेन वॉटसन और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी ने पाकिस्तान का मुख्य कोच बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है. ऐसे में पीसीबी की विदेशी कोच की तलाश अब भी पूरी नहीं हुई. सैमी ने पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) को बताया कि वह पहले से ही वेस्टइंडीज बोर्ड के साथ सीमित ओवरों की टीम के मुख्य कोच के रूप में अनुबंधित हैं. वॉटसन इस बात से खफा हो गए कि उनके प्रस्तावित पैकेज के विवरण का खुलासा पाकिस्तान मीडिया और सोशल मीडिया पर हो गया.
वह पीसीबी (PCB) के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद शनिवार रात को स्वदेश लौट गए. इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि पीसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों ने पीएसएल (PSL) मैचों के दौरान कराची में शेन वॉटसन (Shane Watson) के साथ विस्तृत बातचीत की थी और उन्हें मुख्य कोच पद की पेशकश की थी.
वॉटसन इस बात से थे पीसीबी से खफा
उन्होंने बताया, ‘वॉटसन ने शुरू में दिलचस्पी दिखाई थी और प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए कुछ वित्तीय और अन्य शर्ते रखी थीं. बोर्ड ने वॉटसन की वित्तीय मांगों को कमोबेश स्वीकार करने के बाद यह पूर्व खिलाड़ी इस बात से खुश नहीं था कि उसके प्रस्तावित पैकेज का विवरण पाकिस्तान मीडिया और सोशल मीडिया में लीक हो गया.’ वॉटसन ने इसके बाद विनम्रतापूर्वक इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा कि आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) और मेजर क्रिकेट लीग (अमेरिका) में कमेंटेटर के रूप में उनकी पूर्व प्रतिबद्धताएं हैं. इसके साथ ही वह सिडनी में अपने परिवार को अधिक समय देना चाहते हैं.
वॉटसन को दो मिलियन डॉलर सालाना देने की पेशकश की गई थी
पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक पीसीबी ने वॉटसन को दो मिलियन डॉलर (लगभग 16.60 करोड़ भारतीय रुपये) सालाना देने के लिए तैयार हो गया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 अप्रैल से शुरू होने वाली पांच मैचों की घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए बोर्ड अब किसी घरेलू कोच को अंतरिम आधार पर नियुक्त करना चाहता है.
.
Tags: Pakistan Cricket Board, Pakistan cricket team, Pcb, Shane Watson
FIRST PUBLISHED : March 17, 2024, 20:09 IST
[ad_2]
Source link