Home Sports रोहित शर्मा को किसी भी कीमत पर विराट कोहली चाहिए… पूर्व क्रिकेटर ने टी20 विश्व कप को लेकर दिया बयान

रोहित शर्मा को किसी भी कीमत पर विराट कोहली चाहिए… पूर्व क्रिकेटर ने टी20 विश्व कप को लेकर दिया बयान

0
रोहित शर्मा को किसी भी कीमत पर विराट कोहली चाहिए… पूर्व क्रिकेटर ने टी20 विश्व कप को लेकर दिया बयान

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भारत के सबसे इंपोर्टेंट प्लेयर में से एक हैं. भारत को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंचाने में विराट कोहली का बहुत बड़ा हाथ था. लेकिन कुछ दिन पहले विराट को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने यह आई थी कि विराट कोहली को टी20 विश्व कप 2024 में जगह नहीं मिलेगी. रोहित शर्मा ने कहा है कि हमें विराट कोहली किसी भी कीमत पर चाहिए.

पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने अपने एक्स अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा,” जय शाह… वह चयनकर्ता नहीं हैं. उन्हें अजीत अगरकर को जिम्मेदारी क्यों देनी चाहिए कि वे अन्य चयनकर्ताओं से बात करें और उन्हें समझाएं कि विराट कोहली को टी20 टीम में जगह नहीं मिल रही है. इसके लिए 15 मार्च तक का समय दिया गया था. सूत्रों की मानें तो अजित अगरकर ने तो खुद को और न ही दूसरे चयनकर्ताओं को मना पाए हैं. जय शाह ने रोहित शर्मा से भी पूछा लेकिन रोहित ने कहा कि हमें किसी भी कीमत पर विराट कोहली चाहिए. विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे और इसकी आधिकारिक घोषणा टीम चयन से पहले की जाएगी.”

IPL से पहले मुंबई इंडियंस को लग सकता है बड़ा झटका, 4.6 करोड़ का खिलाड़ी चोटिल

एस श्रीकांत ने भी किया था समर्थन
पूर्व क्रिकेटर एस श्रीकांत ने कहा,” कोई सवाल ही नहीं उठता कि आप विराट कोहली के बिना टी20 विश्व कप में हिस्सा लें. वह ऐसे खिलाड़ी थे जो भारत को 2022 के टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में लेकर गए थे. वह मैन ऑफ द टूर्नामेंट थे. ऐसा कौन कह रहा है? ऐसे अफवाह फैलाने वालों को कोई काम नहीं है. अगर भारत को टी20 विश्व कप जीतना है तो विराट कोहली के बिना ये काम आसान नहीं होगा.”

विराट कोहली ने अब तक भारत के लिए कुल 117 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2922 रन निकले हैं. टी20 इंटरनेशनल में विराट का स्ट्राइक रेट 138 का रहता है. वहीं, औसत 51 के करीब रहता है. विराट ने टी20 इंटरनेशनल में एकमात्र शतक अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया है.

Tags: Rohit sharma, T20 World Cup, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here