Home Breaking News Himachal : हमीरपुर की लंबलू पंचायत के 81 वर्षीय प्रधान ने नशे पर लगाई रोक, हर वार्ड के लिए बनाई एक समिति

Himachal : हमीरपुर की लंबलू पंचायत के 81 वर्षीय प्रधान ने नशे पर लगाई रोक, हर वार्ड के लिए बनाई एक समिति

0
Himachal : हमीरपुर की लंबलू पंचायत के 81 वर्षीय प्रधान ने नशे पर लगाई रोक, हर वार्ड के लिए बनाई एक समिति

[ad_1]

himachal news: 81 year old head of Hamirpur's Lamblu Panchayat bans drugs

लंबलू पंचायत प्रधान करतार सिंह चौहान
– फोटो : samvad

विस्तार


लंबलू पंचायत के 81 वर्षीय बुजुर्ग प्रधान करतार सिंह चौहान ने नशे पर रोक लगाकर पंचायत को नशा मुक्त बनाने की पहल की है। पंचायत में नशे पर रोक के लिए प्रधान ने प्रत्येक वार्ड में नशा मुक्त कमेटियां बनाई हैं। इन कमेटियों का जिम्मा सामाजिक महिला कार्यकर्ताओं को सौंपा गया है, ताकि पंचायत में नशे पर रोकथाम लग सके। धूम्रपान मुक्त परिवार को आदर्श परिवार के नाम से सम्मानित भी किया जाएगा।

कमेटियों का जिम्मा संभालने वाली महिलाएं घर-घर जाकर महिलाओं से संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर ले रही हैं कि उनके घर में कोई भी व्यक्ति धूम्रपान और अन्य नशा नहीं करता है। संकल्प पत्र पंचायत भवन कार्यालय में जमा होगा। यदि किसी घर में कोई व्यक्ति नशा करता है तो महिला कार्यकर्ताओं को पंचायत को विश्वास दिलाना होगा कि निर्धारित अवधि में वह नशा मुक्त अभियान में भागीदारी देकर नशा करने वाले व्यक्ति का नशा छुड़ाएंगी। प्रधान करतार सिंह चौहान शिक्षा विभाग में शिक्षा उपनिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

पंचायत को नशा मुक्त बनाने के चलते उन्होंने पिछले एक वर्ष से प्रशासन और सरकारी अधिकारियों के सहयोग से यह अभियान शुरू कर रखा है, ताकि युवा नशे की चपेट में आने से बच सकें। प्रधान ने बताया कि जिन परिवारों के व्यक्ति नशा करते हैं, वे परिवार महिला मंडल की ओर से निर्धारित जुर्माने का भुगतान करेंगे। प्रधान ने इससे पहले पंचायत के आसपास स्थित सरकारी कार्यालयों में यह अभियान शुरू करवाया था और सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों के साथ अब पंचायत समिति वार्डों में निरीक्षण किया जा रहा है। 

पंचायत के प्रत्येक वार्ड में नशा मुक्त कमेटियां बनाई हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड में बैठकें होती हैं। युवाओं की काउंसलिंग भी की जाएगी।

करतार सिंह चौहान, प्रधान, लंबलू पंचायत

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here