Home Sports IPL 2024: महंगी गाड़ी से उतरे, तिलक लगाकर हुआ स्वागत, टीम इंडिया के बैटर को सैल्यूट मारकर मिला सम्मान

IPL 2024: महंगी गाड़ी से उतरे, तिलक लगाकर हुआ स्वागत, टीम इंडिया के बैटर को सैल्यूट मारकर मिला सम्मान

0
IPL 2024: महंगी गाड़ी से उतरे, तिलक लगाकर हुआ स्वागत, टीम इंडिया के बैटर को सैल्यूट मारकर मिला सम्मान

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 (Indian Premier League) की शुरुआत जल्द ही होने वाली है. कई प्लेयर्स ने इसके लिए प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले ध्रुव जुरेल भी आईपीएल के लिए तैयार हैं. इसके लिए वह राजस्थान रॉयल्स के कैंप भी पहुंच गए हैं. जहां उनका स्वागत बेहतरीन तरीके से किया गया. जुरेल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

ध्रुव जुरेल का यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया. वीडियो में पहले जुरेल महंगी गाड़ी से उतरते हुए नजर आए. होटल में एंटर करने के बाद उन्हें तिलक लगाया गया. इसके बाद रॉयल्स टीम के फैन ने उन्हें सैल्यूट भी किया. जुरेल को पहली बार राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 20 लाख रुपए में खरीदा गया था . वह तब से राजस्थान रॉयल्स का ही हिस्सा हैं. आईपीएल 2024 में भी जुरेल राजस्थान के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.

WPL: ऋषभ-पोटिंग ने फाइनल के लिए दिल्ली कैपिटल्स को दी शुभकामनाएं, पंत ने टीम के लिए कही खास बात

बता दें कि चौथे टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने काफी प्रभावित किया. भारतीय टीम पहली इनिंग में जब रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी और इंग्लैंड की टीम बड़ी बढ़त लेने की तरफ बढ़ रही थी तो ध्रुव जुरेल ने अपना दम दिखाया. कुलदीप यादव के साथ 76 रन की साझेदारी करते हुए जुरेल ने भारत के स्कोर को 250 के पार पहुंचाया. जुरेल ने 90 रन की पारी खेली थी. दूसरी इनिंग में भी उन्होंने महत्वपूर्ण 39 रन बनाए. पांचवें टेस्ट की पहली पारी में 25 गेंद में 15 रन बनाए थे.

Tags: Indian premier league, IPL 2024, Rajasthan Royals



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here