[ad_1]
कांग्रेस ने ‘पांच न्याय 25 हिस्सेदारी’ और DAP (दलित, आदिवासी, पिछड़ा) जैसे प्लान तैयार किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह पूरा ताना-बाना बुना है।

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के साथ ही अब कांग्रेस ने अपनी नई रणनीति पर फोकस बढ़ा दिया है। इस रणनीति के तहत कांग्रेस ने पूरे देश में DAP (दलित, आदिवासी और पिछड़े) को ध्यान में रखकर कई योजनाएं बनाई है। इसके लिए बाकायदा कांग्रेस ने इसको हिस्सेदारी न्याय का नाम दिया है। जिसके तहत “पांच न्याय और 25 हिस्सेदारी” का पूरा ताना-बाना बुनकर तैयार किया जा चुका है। अगले कुछ दिनों के भीतर कांग्रेस के बड़े-बड़े रणनीतिकारों की टीम देश के अलग-अलग हिस्सों में लोकसभा चुनावों में इनका जमकर प्रचार करेंगी। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि डीएपी की यह रणनीति आने वाले चुनाव में गेम चेंजर साबित होगी।
कांग्रेस ने तैयार किया रणनीति का खाका
लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने अपनी आगे की रणनीति का पूरा खाका तैयार कर लिया है। इसके लिए पार्टी ने दलित आदिवासी और पिछले वर्ग के अधिकार की लड़ाई (DAP)का ऐलान किया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे में कहा की कांग्रेस की “हिस्सेदारी न्याय” की यही हुंकार है। उन्होंने कहा कि जब तक दलित आदिवासी पिछड़े वर्गों के अधिकारों की सुनवाई नहीं होगी। तब तक कांग्रेस उनके न्याय की लड़ाई लड़ेगी और केंद्र में INDIA की सरकार बनते ही अपनी सभी न्याय योजनाओं को लागू भी करेगी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने दलितों आदिवासियों और पिछड़ों की लड़ाई को आगे बढ़ते हुए हिस्सेदारी न्याय में कई महत्वपूर्ण मुद्दों को भी आगे रखा है।
इस प्लान पर हो रहा है काम
कांग्रेस पार्टी ने हिस्सेदारी न्याय में गिनती करो, अपनी धरती अपनाराज, जल जंगल जमीन का कानूनी हक, आरक्षण का हक और एससी एसटी की कानूनी गारंटी को आगे रखा है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना है हिस्सेदारी न्याय के तहत इसके हिस्सेदारों को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की है। इसके लिए बाकायदा कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्य कांग्रेस कमेटी को दिशा निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। कांग्रेस के ब्लॉक स्तर नगर जिला और प्रदेश कार्यकारिणी के नेता इसी डीएपी के आधार पर आगे किसी ऐसी रणनीति भी सजा रहे हैं।
[ad_2]
Source link