Home Breaking News Lok Sabha Election Live: तमिलनाडु में कांग्रेस-डीएमके के बीच सीट बंटवारे पर सहमति; महाराष्ट्र में भी बातचीत

Lok Sabha Election Live: तमिलनाडु में कांग्रेस-डीएमके के बीच सीट बंटवारे पर सहमति; महाराष्ट्र में भी बातचीत

0
Lok Sabha Election Live: तमिलनाडु में कांग्रेस-डीएमके के बीच सीट बंटवारे पर सहमति; महाराष्ट्र में भी बातचीत

[ad_1]

03:02 PM, 18-Mar-2024

महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे की चर्चा शुरू हो गई है। आज विधान भवन में भी कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई, जिसमें सीट बंटवारे पर मंथन हुआ। 

02:10 PM, 18-Mar-2024

तमिलनाडु में डीएमके और एमडीएमके में हुआ गठबंधन

एमडीएमके के सांसद वाइको ने बताया है कि डीएमके और एमडीएमके के बीच गठबंधन हो गया है। आज डीएमके त्रिची सीट को एमडीएमके को देने का एलान कर देगी। दोपहर में साढ़े तीन बजे हम अपने उम्मीदवार का एलान भी कर देंगे।

 

02:02 PM, 18-Mar-2024

तमिलनाडु में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के सेल्वापेरुंथगाई ने बताया कि डीएमके के साथ गठबंधन के तहत सीएम स्टालिन ने हमें 10 सीटें दी हैं। हम सभी 39 सीटों और एक पुडुचेरी की सीट पर भी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने (पीएम मोदी) बीते 10 वर्षों में कुछ नहीं किया है। 

 

12:26 PM, 18-Mar-2024

राहुल गांधी पर बरसे केसी त्यागी

राहुल गांधी ने रविवार को मुंबई में आयोजित हुई रैली में कहा था कि पीएम मोदी बिना ईवीएम, ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग के चुनाव नहीं जीत सकते। इस पर जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि ‘जिस तरह से राहुल गांधी पार्टी और जनता द्वारा चुने गए नेता का अपमान कर रहे हैं, मुझे लगता है कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा मजाक है।’

 

12:04 PM, 18-Mar-2024

‘मैं शक्ति के लिए बलिदान होने के लिए तैयार’

‘मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि नारी शक्ति मुझे आशीर्वाद देने आई है। कल विपक्षी गठबंधन ने मुंबई में रैली की, जिसमें एलान किया कि वे शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। मेरे लिए हर बेटी, मां और बहन शक्ति का स्वरूप है। जो शक्ति के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, मैं उनकी चुनौती स्वीकार करता हूं। मैं शक्ति के लिए खुद का जीवन बलिदान करने के लिए तैयार हूं।’

11:53 AM, 18-Mar-2024

‘भाजपा की लहर में बीआरएस-कांग्रेस साफ हो जाएंगी’

‘तेलंगाना में भाजपा का समर्थन लगातार बढ़ रहा है और यहां मौजूद लोगों की भीड़ इसका उदाहरण है। मैंने हाल ही में तेलंगाना में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। अब लोग देख रहे हैं कि रिमोट इलाकों में भी अब विकास परियोजनाएं चल रही हैं। भाजपा की लहर में बीआरएस और कांग्रेस साफ हो जाएंगी।’ 

 

11:40 AM, 18-Mar-2024

‘भारत विकसित होगा तो तेलंगाना भी विकसित होगा’

जनसभा के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि ‘लोकसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का उत्सव प्रारंभ हो चुका है और 13 मई को तेलंगाना के लोग नया इतिहास रचने वाले हैं। 13 मई को तेलंगाना में होने वाला मतदान ‘विकसित भारत’ के लिए होगा और जब भारत विकसित होगा तो तेलंगाना भी विकसित होगा।’

 

11:28 AM, 18-Mar-2024

‘विपक्ष हारने पर ईवीएम पर आरोप लगाता है’

महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि जब भी वे (विपक्ष) हारते हैं तो ईवीएम पर आरोप लगाते हैं, लेकिन जब वे कर्नाटक, केरल में जीते, तब ईवीएम में कोई परेशानी नहीं थी। हारने पर उन्हें किसी पर तो आरोप लगाने होते हैं तो वे ईवीएम पर ही आरोप मंढ देते हैं। 

 

10:45 AM, 18-Mar-2024

टीएमसी नेता ने पीएम मोदी पर लगाया आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में साकेत गोखले ने चुनाव आयोग से की शिकायत की प्रति साझा की। शिकायत में टीएमसी सांसद ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के पालनाडु में चुनावी रैली में जाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। साकेत गोखले ने बताया कि चुनाव आयोग के नियम आचार संहिता लागू होने के बाद स्टेट मशीनरी के इस्तेमाल पर रोक लगाते हैं। 

10:22 AM, 18-Mar-2024

Lok Sabha Election Live: तमिलनाडु में कांग्रेस-डीएमके के बीच सीट बंटवारे पर सहमति; महाराष्ट्र में भी बातचीत

राहुल गांधी ने इलेक्टोरल बॉन्ड योजना को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने इसे दुनिया की सबसे बड़ी वसूली करार दिया। राहुल के इन बयानों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा कि ‘राहुल गांधी के बयान से साफ है कि उन्हें इलेक्टोरल बॉन्ड योजना पर कोई विश्वास नहीं है और वे इसे अपमानित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। लोगों ने पीएम मोदी को दो बार वोट देकर सत्ता सौंपी है क्योंकि लोगों को लगता है कि वे पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं।’

 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here