[ad_1]
#WATCH | Nanded, Maharashtra: On Congress leader Rahul Gandhi’s statement, BJP leader Ashok Chavan says, “He (Rahul Gandhi) has not taken any name, however, if he wants to make any remarks on me, it is illogical and baseless… It is also a lie that I have met Sonia Gandhi in… pic.twitter.com/9jWcfZCCjH
— ANI (@ANI) March 18, 2024
चव्हाण ने कहा, ‘मैं सोनिया गांधी से नहीं मिला। यह कहना बेबुनियाद है कि मैंने सोनिया गांधी से मुलाकात की और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। यह चुनाव के दृष्टिकोण से दिया गया एक राजनीतिक बयान है।’ भाजपा ने चव्हाण को राज्यसभा चुनाव में महाराष्ट्र से टिकट दिया जहां से वह राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।
मुंबई की रैली में राहुल गांधी ने कही ये बातें
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रविवार को समापन हो गया। यात्रा के समापन पर विपक्षी गठबंधन की रैली हुई, जिसमें विपक्षी गठबंधन के कई नेता शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं। अब सवाल ये उठता है कि शक्ति क्या है। राजा की आत्मा ईवीएम, ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग में बसती है। मैं नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन राज्य के एक बड़े नेता ने कांग्रेस छोड़ी और रोते हुए मेरी मां सोनिया जी से कहा कि मैं शर्मिंदा हूं, मेरे पास इन लोगों, इस शक्ति से लड़ने की ताकत नहीं है। मैं जेल नहीं जाना चाहता।’
[ad_2]
Source link