Home Sports WPL: ऋषभ-पोटिंग ने फाइनल के लिए दिल्ली कैपिटल्स को दी शुभकामनाएं, पंत ने टीम के लिए कही खास बात

WPL: ऋषभ-पोटिंग ने फाइनल के लिए दिल्ली कैपिटल्स को दी शुभकामनाएं, पंत ने टीम के लिए कही खास बात

0
WPL: ऋषभ-पोटिंग ने फाइनल के लिए दिल्ली कैपिटल्स को दी शुभकामनाएं, पंत ने टीम के लिए कही खास बात

[ad_1]

नई दिल्ली. सेमीफाइनल मुकाबले में स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers bangalore) टीम ने आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस से जीत छीन ली. इस जीत से बैंगलोर की टीम वुमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में प्रवेश कर गई है. जहां उसका सामना रविवार को दिल्ली कैपिटल्स से होगा. फाइनल नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडयम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. महामुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स मेंस टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम को फाइनल में जीतने की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी बात यह होगी कि आप अपने फाइनल को इंजॉय करें. पंत के साथ दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग भी नजर आ रहे हैं. रिकी ने भी दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम को ऑल द बेस्ट कहा.

WPL 2024: दिल्ली- बैंगलोर में होगी भिडंत, फाइनल में कौन मारेगा बाजी? जानें कहां देख सकेंगे Live

जीतने पर मिल सकते हैं 6 करोड़
बीसीसीआई (BCCI) ने हालांकि अभी तक ईनामी राशि को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पिछली बार की तरह इस बार ट्रॉफी जीतने वाली टीम को पहले सीजन जीतना ही पुरस्कार राशि दी जाएगी. पिछली बार फाइनल जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस को 6 करोड़ रुपए मिले थे. वहीं, उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ मिले थे.

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड: एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमाह रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लॉरा हैरिस, मारिज़ैन कैप, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, टिटास साधु, एनाबेल सदरलैंड , अपर्णा मंडल, अश्वनी कुमारी

Tags: Ricky ponting, Rishabh Pant, Women’s Premier League



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here