Home Breaking News करवटें बदलते बीती एल्विश की रात: लग्जरी लाइफ जीने वाला ‘राव साहब’ फर्श पर कंबल बिछाकर सोया, खाना छोड़ा अधूरा

करवटें बदलते बीती एल्विश की रात: लग्जरी लाइफ जीने वाला ‘राव साहब’ फर्श पर कंबल बिछाकर सोया, खाना छोड़ा अधूरा

0
करवटें बदलते बीती एल्विश की रात: लग्जरी लाइफ जीने वाला ‘राव साहब’ फर्श पर कंबल बिछाकर सोया, खाना छोड़ा अधूरा

[ad_1]

YouTuber and Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav's first night in jail was spent in trouble

एल्विश यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लग्जरी लाइफ जीने वाले बहुचर्चित यू-ट्यूबर एल्विश यादव की जेल में पहली रात करवटें बदलते हुई गुजरी। क्वारंटीन बैरक में रात भर वह परेशान रहा। उस पर जेल प्रशासन की लगातार नजर रही। रविवार की रात फर्श पर कंबल बिछाकर सोया। इस दौरान वह काफी परेशान दिखा। रात में रोटी खाई और सुबह केवल चाय पी।

सोमवार को जेल मैनुअल के मुताबिक एल्विश से पिता समेत तीन लोगों ने मुलाकात की। वहीं एल्विश की जमानत के लिए उसके अधिवक्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। एक दो दिन के भीतर ही उसकी जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल करने की तैयारी की जा रही है।

रविवार शाम को कोर्ट के आदेश पर एल्विश को लुक्सर जेल भेजा गया। एंट्री कराने के बाद जेल प्रशासन ने उसे क्वारंटीन बैरक में रखा। नियम के मुताबिक उसे तीन कंबल दिए गए। बैरक में अकेले ही कंबल बिछा और ओढ़कर रात बिताई। जेल प्रशासन शुरुआती दिनों में बंदी को क्वारंटीन बैरक में रखता है। इसके बाद उसकी सुरक्षा और उसके अपराध को ध्यान में रखते हुए नियमित बैरक में भेजा जाता है। रविवार रात को एल्विश को समय पर खाना दिया गया। उसने पूरा खाना नहीं खाया। सोमवार सुबह उसे चाय नाश्ता उपलब्ध कराया गया लेकिन उसने केवल चाय पी।

जेल प्रशासन के अनुसार एल्विश जेल में काफी मायूस दिख रहा था। जेल प्रशासन ने उससे स्वास्थ्य संबंधित समस्या की जानकारी मांग। हालांकि उसने कोई अपनी बीमारी नहीं बताई है। सुबह से उसके परिजन व फॉलोवर्स मिलने के लिए जेल गेट पर पहुंच गए थे। जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह के मुताबिक सोमवार को एल्विश यादव से उनके पिता समेत तीन लोगों ने मुलाकात की। जेल मैनुअल के मुताबिक मुलाकात कराई गई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here