[ad_1]
नई दिल्ली. भारत के लिए 500 टेस्ट विकेट लेने वाले स्टार क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को भी आईपीएल का टिकट पाने के लिए मदद मांगनी पड़ रही है. इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है. आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला एमएस धोनी और विराट कोहली की टीमों के बीच है. रविचंद्रन अश्विन इसी मुकाबले के लिए टिकट मांग रहे हैं.
आईपीएल 2024 की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुकाबले से हो रही है. यह मुकाबला रविचंद्रन अश्विन के होमटाउन चेन्नई में हो रहा है. अश्विन ने इसी मुकाबले के बारे में ट्वीट किया है. आर. अश्विन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘सीएसके बनाम आरसीबी मुकाबले के लिए टिकट की मांग बहुत ज्यादा है. मेरे बच्चे भी भी आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी और पहला मुकाबला देखना चाहते हैं.’
रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को टैग करते हुए लिखा है- प्लीज हेल्प. अश्विन के इस ट्वीट को तीन घंटे के भीतर ही 2 हजार लोगों ने रीपोस्ट किया.
Unreal ticket demand for the #CSKvRCB #IPL2024 opener at Chepauk.
My kids want to the see opening ceremony and the game.@ChennaiIPL pls help— Ashwin (@ashwinravi99) March 18, 2024
बता दें कि रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2024 में अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को लखनऊ सुपरजायंट्स से मुकाबले से करेगी.
.
Tags: IPL 2024, R ashwin, Ravichandran ashwin
FIRST PUBLISHED : March 18, 2024, 17:47 IST
[ad_2]
Source link