Home Sports BAN vs SL: बांग्लादेश ने भरा जख्म, श्रीलंका को वनडे सीरीज में चटाई धूल, तंजीद हसन रहे मैच के हीरो

BAN vs SL: बांग्लादेश ने भरा जख्म, श्रीलंका को वनडे सीरीज में चटाई धूल, तंजीद हसन रहे मैच के हीरो

0
BAN vs SL: बांग्लादेश ने भरा जख्म, श्रीलंका को वनडे सीरीज में चटाई धूल, तंजीद हसन रहे मैच के हीरो

[ad_1]

BAN vs SL: श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में रोमांचक अंदाज में जीत दर्ज की थी. जिसका हिसाब बांग्लादेश ने वनडे सीरीज में कर लिया है. इस सीरीज का आगाज बांग्लादेश ने जीत के साथ किया था. लेकिन दूसरे वनडे में श्रीलंका ने वापसी कर बांग्लादेश की सांसे अटका दी थी. अब निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने मेहमान टीम को बुरी तरह से रौंद दिया है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन मेजबानों के सामने टीम की हालत पतली नजर आई. बांग्लादेश ने 4 विकेट से श्रीलंका को मात देकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है. 

जनिथ लियानागे का शतक बेकार

बल्लेबाजी के लिहाज से श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब साबित हुई. ओपनर्स दहाई का आंकड़ा पार करने में भी कामयाब नहीं हो सके. जिसके बाद मिडिल ऑर्डर में जनिथ लियानागे ने मोर्चा संभाला और शानदार शतकीय पारी खेल दी. लेकिन इसके बाद श्रीलंका में विकेटों की पतझड़ नजर आई. पूरी टीम महज 235 रन के स्कोर पर सिमट गई. हालांकि, असलंका ने भी टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने के लिए 37 रन की पारी को अंजाम दिया था. 

बांग्लादेश की तरफ से चमके तस्कीन

श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिली. टीम की तरफ से तस्कीन अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान और मेंहदी हसन मिराज ने भी 2-2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. सौम्य सरकार के खाते भी एक विकेट लगा. 

तंजीद हसन की शानदार पारी

बांग्लादेश की तरफ से सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. तंजीद ने 81 गेंद में 4 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 84 रन की पारी खेली. इसके अलावा मुशफिकर रहीम (37), मेंहदी हसन मिराज (25) और रिशाद होसैन (48) के बल्ले से भी कमाल की पारियां देखने को मिली. जिसके बाद बांग्लादेश ने निर्णायक मुकाबले में 58 गेंदे रहते 4 विकेट से इस मैच को अपने नाम कर लिया. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here