Home Breaking News Indian Railways: होली से पहले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 18 से 22 मार्च के बीच कई गाड़ियां हुईं रद्द

Indian Railways: होली से पहले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 18 से 22 मार्च के बीच कई गाड़ियां हुईं रद्द

0
Indian Railways: होली से पहले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 18 से 22 मार्च के बीच कई गाड़ियां हुईं रद्द

[ad_1]

Indian Railways: Problems for passengers will increase before Holi, many trains canceled till 22 March

Indian Railways
– फोटो : Amar Ujala/ Sonu Kumar

विस्तार


होली के त्योहार से पहले यात्रियों की भीड़ स्टेशनों पर बढ़ गई है। रेलवे ने भी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई सारी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इस वर्ष रेलवे ने पिछले वर्ष के मुकाबले 50 फीसदी अधिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। हालांकि गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान की तरफ जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे ने 18 मार्च से 22 मार्च के बीच इनमें से कुछ रूट्स पर कई गाड़ियों को कैंसिल किया है।

वेस्टर्न रेलवे ने बताया कि अहमदाबाद मंडल के गांधीधाम और गांधीधाम केबिन के बीच में नॉन इंटरलॉकिंग वर्क के कारण 19 मार्च 2024 से 22 मार्च 2024 तक ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते गांधीधाम आने/जाने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

ये आठ ट्रेनें हैं कैंसिल

  • 19 से 22 मार्च 2024 तक ट्रेन संख्या 09456 भुज-गांधीनगर स्पेशल
  • 19 से 22 मार्च 2024 तक ट्रेन संख्या 09455 गांधीनगर-भुज स्पेशल
  • 18 और 20 मार्च 2024 की ट्रेन संख्या 22483 जोधपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस
  • 19 और 21 मार्च 2024 की ट्रेन संख्या 22484 गांधीधाम-जोधपुर एक्सप्रेस
  • 21 मार्च 2024 की ट्रेन संख्या 09416 गांधीधाम-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल
  • 21 मार्च 2024 की ट्रेन संख्या 09415 बांद्रा टर्मिनस-गांधीधाम स्पेशल
  • 21 मार्च 2024 की ट्रेन संख्या 22952 गांधीधाम-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
  • 22 मार्च 2024 की ट्रेन संख्या 22951 बांद्रा टर्मिनस-गांधीधाम एक्सप्रेस

ये गाड़ियां होंगी आंशिक रूप से कैंसिल

  • 18 मार्च 2024 पुणे चलने वाली ट्रेन संख्या 11092 पुणे-भुज एक्सप्रेस ट्रेन अहमदाबाद स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा अहमदाबाद और भुज के बीच आंशिक तौर पर निरस्त रहेगी।
  • 20 मार्च 2024 को भुज से चलने से चलने वाली ट्रेन संख्या 11091 भुज-पुणे एक्सप्रेस भुज के स्थान पर अहमदाबाद से शॉर्ट ऑरिजिनेट होगी तथा भुज और अहमदाबाद के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
  • 19 मार्च 2024 को नागरकोइल से चलने वाली ट्रेन संख्या 16336 नागरकोइल-गांधीधाम एक्सप्रेस अहमदाबाद स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा अहमदाबाद और गांधीधाम के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
  • 22 मार्च 2024 को गांधीधाम से चलने वाली ट्रेन संख्या 16335 गांधीधाम-नागरकोइल एक्सप्रेस गांधीधाम के स्थान पर अहमदाबाद स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा गांधीधाम और अहमदाबाद के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
  • 20 और 21 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 19405 पालनपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस समाख्याली स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सामाख्याली और गांधीधाम के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
  • 21 और 22 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 19406 गांधीधाम-पालनपुर एक्सप्रेस गांधीधाम के स्थान पर सामाख्याली से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। तथा गांधीधाम और सामाख्याली के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
  • इन गाड़ियों का बदला रूट

    इसके अलावा कई सारी ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग गांधीधाम केबिन-गांधीधाम-आदिपुर के स्थान पर गांधीधाम केबिन-आदिपुर चलेगी और गांधीधाम स्टेशन पर नहीं जाएंगी।

    • 20 और 21 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 22955 बांद्रा टर्मिनस-भुज एक्सप्रेस
    • 20 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 14321 बरेली-भुज एक्सप्रेस
    • 20 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 22903 बांद्रा टर्मिनस-भुज एक्सप्रेस
    • 21 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 20907 दादर-भुज एक्सप्रेस
    • 21 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 14311 बरेली-भुज एक्सप्रेस
    • 21 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 22904 भुज-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
    • 21 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 14322 भुज-बरेली एक्सप्रेस
    • 21 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 22956 भुज-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
    • 21 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 22908 भुज-दादर एक्सप्रेस
    • 22 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 14312 भुज-बरेली एक्सप्रेस

    रेगुलेट होने वाली ट्रेनें

    • 21 मार्च 2024 की ट्रेन संख्या 12474 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-गांधीधाम एक्सप्रेस नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूर्ण होने तक समाख्याली स्टेशन पर रुकेगी।
    • 22 मार्च 2024 की ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूर्ण होने के एक घंटे बाद प्रस्थान करेगी।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here