Home Breaking News IPl 2024: लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए खुशखबरी, कप्तान केएल राहुल हुए फिट, पर नहीं निभा सकेंगे यह भूमिका

IPl 2024: लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए खुशखबरी, कप्तान केएल राहुल हुए फिट, पर नहीं निभा सकेंगे यह भूमिका

0
IPl 2024: लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए खुशखबरी, कप्तान केएल राहुल हुए फिट, पर नहीं निभा सकेंगे यह भूमिका

[ad_1]

IPl 2024: Good news for Lucknow Supergiants, captain KL Rahul is fit, but plays as a pure batter

केएल राहुल
– फोटो : X

विस्तार


आईपीएल का 17वां सीजन शुरू होने को है और उससे पहले ही लखनऊ सुपरजाएंट्स (एलएसजी) के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आ गई है। लंबे समय से मैदान से बाहर चल रहे कप्तान केएल राहुल फिट घोषित करार दिए गए हैं। राहुल चोट के कारण परेशान चल रहे थे और लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेल पाए थे, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने राहुल को पूरी तरह फिट घोषित किया है जिससे आईपीएल में उनके शामिल होने को लेकर चल रहे संशय पर विराम लग गया है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राहुल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम ने आईपीएल में खेलने के लिए हरी झंडी दे दी है और राहुल अगले कुछ ही दिनों में एलएसजी टीम के कैंप के साथ जुड़ेंगे। राहुल लखनऊ टीम के कप्तान हैं और उनके लौटने से एलएसजी को मजबूती मिलेगी। पूरी तरह फिट होने का मतलब साफ है कि राहुल इस सीजन भी टीम की कमान संभालेंगे। 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान हुए थे चोटिल

राहुल पिछले साल आईपीएल में मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और 2023 सीजन के दूसरे हॉफ से बाहर हो गए थे। राहुल को इस चोट से उबरने में काफी समय लगा था और उन्होंने पिछले साल एशिया कप से भारतीय टीम में वापसी की थी। हालांकि इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान राहुल एक बार फिर चोटिल हो गए थे जिस कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ शेष चार टेस्ट नहीं खेल पाए थे। इंग्लैंड के विरुद्ध हुई टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद भी उनकी फिटनेस को लेकर स्पष्टता नहीं लग पा रही थी। ऐसे में राहुल आईपीएल खेलेंगे या नहीं इसे लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया था। 

शुरुआती मैचों में विकेटकीपिंग नहीं करने की सलाह

राहुल भले ही पूरी तरह फिट घोषित हो गए हैं, लेकिन मेडिकल टीम ने उन्हें शुरुआती कुछ मैचों में विकेटकीपिंग नहीं करने की सलाह दी है। बीसीसीआई के एख सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, एनसीए ने राहुल को हरी झंडी दे दी है और वह गुरुवार को लखनऊ टीम के साथ जुड़ेंगे। एलएसजी की टीम 24 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले पहले मैच के लिए जयपुर रवाना होगी और उससे पहले ही राहुल टीम से जुड़ जाएंगे। उन्हें कुछ दिनों तक विकेटकीपिंग नहीं करने की सलाह दी गई है, लेकिन आने वाले दिनों में वह विकेट के पीछे जिम्मा संभाल सकेंगे। शुरुआती कुछ मैचों में राहुल सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर ही खेलेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here