Home Sports IPL 2024: CSK vs RCB मैच को लेकर अश्विन परेशान, नहीं हो रहा जरूरी काम, चेन्नई सुपरकिंग्स से मांगी मदद

IPL 2024: CSK vs RCB मैच को लेकर अश्विन परेशान, नहीं हो रहा जरूरी काम, चेन्नई सुपरकिंग्स से मांगी मदद

0
IPL 2024: CSK vs RCB मैच को लेकर अश्विन परेशान, नहीं हो रहा जरूरी काम, चेन्नई सुपरकिंग्स से मांगी मदद

[ad_1]

IPL 2024, CSK vs RCB: आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च को होगा. टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. सीएसके ने पिछली बार गुजरात टाइटंस को हराकर खिताब जीता था. वहीं, आरसीबी को ट्रॉफी का इंतजार है. रविवार को उसकी महिला टीम ने WPL का फाइनल जीता है. ऐसे में अब मेंस टीम से भी उम्मीदें बढ़ गई हैं.

धोनी-कोहली का क्रेज

चेन्नई की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के पास है. आरसीबी की टीम में विराट कोहली हैं. ऐसे में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ियों को देखने के लिए सभी फैंस बेकरार हैं. चेन्नई में होने वाले ओपनिंग मैच के टिकट मिलने शुरू हो गए हैं. इसे लेकर जमकर मारामारी हो रही है. भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी टिकट नहीं मिल रही है. इसके लिए उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स से मदद मांगी है.

 

 

अश्विन ने क्या कहा?
अश्विन ने एक्स पर लिखा कि चेपॉक में आईपीएल 2024 के ओपनिंग मैच #CSKvRCB के लिए टिकट की मांग काफी अधिक है. उनके बच्चे ओपनिंग सेरेमनी और मैच को देखना चाहते हैं. भारतीय स्पिनर ने चेन्नई सुपरकिंग्स को टैग करके मदद मांगी. अश्विन लंबे समय तक सीएसके के लिए खेले हैं. वह तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट में भी खेलते हैं. ऐसे में उनके होमग्राउंड पर होने वाले आईपीएल 2024 के पहले मैच को उनकी फैमिली देखना चाहती है.

राजस्थान की टीम में हैं अश्विन
अश्विन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. उनकी टीम पहला मैच 24 मार्च को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ जयपुर में खेलेगी. अश्विन उससे पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे. ऐसे में इस बात की उम्मीद काफी कम है कि वह चेन्नई का मैच देख पाएंगे. उससे पहले वह अपनी टीम से जुड़ जाएंगे. हालांकि, अश्विन का परिवार मैच देख सकता है.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here