Home Breaking News UP Board: गुरुजी, पास कर देना…फेल हुई तो घरवाले शादी करा देंगे, आपको कसम है; छात्रों ने लिखे अजीबो-गरीब जवाब

UP Board: गुरुजी, पास कर देना…फेल हुई तो घरवाले शादी करा देंगे, आपको कसम है; छात्रों ने लिखे अजीबो-गरीब जवाब

0
UP Board: गुरुजी, पास कर देना…फेल हुई तो घरवाले शादी करा देंगे, आपको कसम है; छात्रों ने लिखे अजीबो-गरीब जवाब

[ad_1]

UP Board Exam 2024 High School And Intermediate Students Wrote Strange Answers To Questions In Answer Sheets

UP Board Exam
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में विद्यार्थियों ने सवालों के अजीबो-गरीब जवाब लिखे हैं। किसी ने सवाल के जवाब में अरजीत सिंह का गाना लिखा है, तो कोई संता-बंता के चुटकुले लिखकर आया है। 

कई परीक्षार्थी तो अपनी इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी लिखकर आ गए हैं। इसके अलावा तमाम परीक्षार्थियों ने अपनी परेशानी बताते हुए परीक्षकों के लिए संदेश लिखे हैं। इन संदेशों को पढ़कर परीक्षक मूल्यांकन कक्ष में जमकर ठहाके लगा रहे हैं।

मां बीमार रहती है, मेरे फेल होने का गम बर्दाश्त नहीं कर पाएगी

हाईस्कूल के परीक्षार्थी ने अपनी उत्तर पुस्तिका में परीक्षक के लिए भावुक संदेश लिखा है। परीक्षार्थी ने लिखा है कि मां बीमार रहती है। कड़ी मेहनत करके मुझे पढ़ा रही है, लेकिन मैंने पढ़ाई नहीं की है। प्लीज सर मुझे कैसे भी पास कर देना। मेरे फेल होने का गम मां बर्दाश्त नहीं कर पाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here