Home Sports Wrestling: इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन का बड़ा फैसला, रेसलिंग के लिए बनाई गई एड-हॉक कमेटी को किया भंग

Wrestling: इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन का बड़ा फैसला, रेसलिंग के लिए बनाई गई एड-हॉक कमेटी को किया भंग

0
Wrestling: इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन का बड़ा फैसला, रेसलिंग के लिए बनाई गई एड-हॉक कमेटी को किया भंग

[ad_1]

Wrestling: इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) ने 18 मार्च को बड़ा फैसला लिया. उसने रेसलिंग के लिए बनाई गई एडहॉक कमेटी को भंग कर दिया है. पिछले साल भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव हुए थे, लेकिन केंद्रीय खेल मंत्रालय ने उसे सस्पेंड कर दिया था. उसके बाद आईओए ने रेसलिंग के काम को देखने के लिए एड-हॉक कमेटी का गठन किया था. अब उसे भी भंग कर दिया गया है.

आईओए ने क्या कहा?

आईओए ने अपने बयान में बताया कि 27 दिसंबर 2023 को एड-हॉक कमेटी बनाई गई थी. उसे अब तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है. एड-हॉक कमेटी को भंग करने का निर्णय यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पर लगे प्रतिबंध को हटाने और आईओए द्वारा नियुक्त एड-हॉक कमेटी द्वारा सिलेक्शन ट्रायल के सफल समापन के बाद लिया गया है. अब एड-हॉक कमेटी के माध्यम से डब्ल्यूएफआई की गतिविधियों को चलाने की कोई आवश्यकता नहीं है.

डब्ल्यूएफआई को दिया निर्देश

आईओए ने बताया कि यूडब्ल्यूडब्ल्यू द्वारा निर्देश दिया गया है कि डब्ल्यूएफआई दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की चिंताओं को दूर करने और यूडब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू द्वारा निर्धारित सभी नियमों और दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द एक सुरक्षा समिति / अधिकारी नियुक्त करे. इसके अलावा आईओए ने कहा कि डब्ल्यूएफआई को स्थापित प्रक्रियाओं और दिशानिर्देशों के अनुसार समयबद्ध तरीके से एथलीट आयोग के चुनाव कराने का भी निर्देश दिया गया है. डब्ल्यूएफआई की निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में एथलीट प्रतिनिधित्व और भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए यह कदम आवश्यक है.

कर्ज को चुकाने का भी आदेश

इसके अलावा आईओए ने कहा कि डब्ल्यूएफआई को स्थापित प्रक्रियाओं और दिशानिर्देशों के अनुसार समयबद्ध तरीके से एथलीट आयोग के चुनाव कराने का भी निर्देश दिया गया है. डब्ल्यूएफआई की निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में एथलीट प्रतिनिधित्व और भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए यह कदम आवश्यक है. WFI को आईओए द्वारा WFI के संचालन के प्रबंधन के लिए एड-हॉक कमेटी को दिए गए कर्ज को चुकाने का भी आदेश दिया गया है. यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के निर्देशानुसार भारतीय कुश्ती महासंघ को खेल का पूरा प्रशासनिक नियंत्रण मिलता है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here