Home Breaking News Elvish Yadav: क्या है एनडीपीएस एक्ट… जिसमें एल्विश ही नहीं शाहरुख खान का बेटा आर्यन और ये अभिनेत्री भी फंसी

Elvish Yadav: क्या है एनडीपीएस एक्ट… जिसमें एल्विश ही नहीं शाहरुख खान का बेटा आर्यन और ये अभिनेत्री भी फंसी

0
Elvish Yadav: क्या है एनडीपीएस एक्ट… जिसमें एल्विश ही नहीं शाहरुख खान का बेटा आर्यन और ये अभिनेत्री भी फंसी

[ad_1]

Elvish Yadav Snake Venom Case What is NDPS Act not only Elvis but Shahrukh Khan son and actress also trapped

Elvish Yadav
– फोटो : Social Media

विस्तार


रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में जेल भेजे गए एल्विश यादव को जमानत दिलाने के लिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक के वकील जुटे हैं। एल्विश के वकीलों की टीम सोमवार को नोएडा आई और लुक्सर जेल भी गई थी। हालांकि एनडीपीएस एक्ट की धारा-27ए एल्विश के लिए परेशानी का सबब बन गई है। 

एक्ट की धारा-27ए की वजह से फिल्मस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सुशांत सिंह राजपूत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को कई दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। तीन नवंबर 2023 को जब पीएफए की तरफ से एल्विश समेत अन्य पर जब मुकदमा दर्ज किया गया था तब वन्य जीव अधिनियम और आईपीसी की धारा 120बी एफआईआर में थी। 

सांपों के जहर सप्लाई करने व विष का कारोबार करने के आरोप में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कई धाराएं बढ़ाई है। इनमें एनडीपीएस 8/20/27/ 27ए/29/30/32 शामिल है। इन धाराओं के तहत दोषी पाए जाने पर एल्विश को 20 साल तक की सजा हो सकती है। इसके साथ इस जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट के वकील पीयूष भारद्वाज के मुताबिक एनडीपीएस की धारा 27-ए एल्विश को सबसे अधिक परेशान कर सकती है। एनडीपीएस एक्ट लगने के बाद उसे जेल भेजना पुलिस के लिए आसान हो गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here