Home Sports IPL 2024: इसे मैं अपने हॉल में.. अश्विन का RR में जोरदार स्वागत, सरप्राइज देख हुए इमोशनल, वीडियो वायरल

IPL 2024: इसे मैं अपने हॉल में.. अश्विन का RR में जोरदार स्वागत, सरप्राइज देख हुए इमोशनल, वीडियो वायरल

0
IPL 2024: इसे मैं अपने हॉल में.. अश्विन का RR में जोरदार स्वागत, सरप्राइज देख हुए इमोशनल, वीडियो वायरल

[ad_1]

Rajasthan Royals: IPL 2024 का आगाज महज 72 घंटो बाद हो जाएगा. आगामी सीजन के लिए सभी टीमों ने अपने खेमें को तैयार कर लिया है. फ्रेंचाइजियों ने अपने दिग्गज खिलाड़ियों का स्वागत अलग-अलग अंदाज में किया है. इनमें से सबसे अलग राजस्थान रॉयल्स की टीम रही, जिसने स्टार स्पिनर आर अश्विन का स्वागत बेहतरीन अंदाज में किया. 19 मार्च को अश्विन राजस्थान के कैंप के साथ शामिल हुए, पहले उनका होटल में स्वागत हुआ उसके बाद उन्हें एक शानदार सरप्राइज देखने को मिला. 

टीम के खिलाड़ियों से मिली बधाई

अश्विन ने हाल ही में अपना 100वां टेस्ट खेला था. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खेलते हुए अश्विन ने अपने 500 टेस्ट विकेट भी पूरे किए. वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने हैं. रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने के बाद अश्विन को क्रिकेट जगत से जमकर बधाईयां देखने को मिली. अब आईपीएल से पहले राजस्थान के कैंप में शामिल होते ही उन्हें टीम के सभी खिलाड़ियों ने वीडियो के जरिए बधाईयां दी. फ्रेंचाइजी ने ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अश्विन सभी का विश देखने के बाद इमोशनल नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, अंत में टीम की तरफ से अश्विन को एक गिफ्ट भी होटल के रूम में मिला. जिसमें फैमिली के साथ उनके 100वें टेस्ट का फोटो फ्रेम था. अश्विन ने इसे देखने के बाद कहा, ‘इसे मैं अपने घर के हॉल में लगाउंगा.’

विदेशी प्लेयर्स भी शामिल

अश्विन के रूम में एक टीवी पर वीडियो चल रहा है. जिसमें सबसे पहले ट्रेंट बोल्ट नजर आ रहे हैं. बोल्ट ने कहा, ‘आपको 500 टेस्ट विकेट और 100 टेस्ट मैच खेलने के लिए बहुत-बहुत बधाई.’ इसके बाद शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल ने भी उन्हें उपलब्धि के लिए बधाईयां दी. जायवाल ने कहा, ‘बधाई हो एश भाई, आपके साथ ड्रेसिंग रूम और अनुभव शेयर करना शानदार था.’ इसके अलावा, पूर्व दिग्गज कुमार संगाकारा ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ स्पिनर बताते हुए उनकी तारीफ की. वहीं, ध्रुव जुरेल और टीम के अन्य सदस्य भी उन्हें विश करते नजर आए.

इंग्लैंड सीरीज में अश्विन थे टॉप विकेट टेकर

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने 4-1 से शानदार जीत दर्ज की थी. इस सीरीज में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी चोटिल थे. हालांकि, अश्विन ने पांचो मुकाबले खेले और सीरीज में टॉप विकेट टेकर साबित हुए. उन्होंने इस दौरान 5 टेस्ट में 26 विकेट झटके थे. दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के डेब्यूटेंट टॉम हार्टले का नाम था, जिन्होंने सीरीज में 22 विकेट अपने नाम किए थे. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here