[ad_1]

Rae Barelli: Nupur Sharma
– फोटो : Amar Ujala/ Sonu Kumar
विस्तार
लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है। यूपी में अब तक 51 सीटों के उम्मीदवार तय किये जा चुके हैं, जबकि 24 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होनी है। लेकिन इसी बीच कहा जा रहा है कि भाजपा ने नूपुर शर्मा को रायबरेली से चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय कर लिया है। हालांकि, भाजपा नेताओं ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
दरअसल, रायबरेली की लोकसभा सीट गांधी परिवार की पारंपरिक सीट मानी जाती है। सोनिया गांधी ने इस सीट पर पिछले चुनाव में जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से चुनावी राजनीति में उतरने से इनकार कर दिया था। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें राजस्थान से राज्यसभा में भेजा है।
लेकिन सोनिया गांधी के रायबरेली से हटने के बाद इस बात पर लगातार कयासबाजी जारी है कि कांग्रेस इस सीट से किसे उम्मीदवार बनाती है। चर्चा यहां तक है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को इस सीट से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव पार्टी की केंद्रीय इकाई से किया है। पार्टी नेताओं का मानना है कि प्रियंका गांधी के चुनाव में उतरने से कांग्रेस को यूपी में मजबूती मिल सकती है।
[ad_2]
Source link