[ad_1]
पीछे-पीछे चला फैंस का सैलाब
दलपति विजय अपनी आगामी फिल्म ‘GOAT’ या ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ को लेकर चर्चा में हैं। जब से इस फिल्म का एलान हुआ है, फैंस के बीच काफी उत्साह है। सोमवार को अभिनेता इस फिल्म की शूटिंग के लिए केरल पहुंचे। उनके पहुंचते ही, ही तिरुवनंतपुरम की सड़कें थम गईं। एयरपोर्ट पर अभिनेता की एक झलक पाने को फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा और जब वे होटल के लिए निकले तो फैंस की भीड़ उनकी कार के पीछे-पीछे चल दी।
टूट गए कार के शीशे
विजय जिस कार में सवार थे प्रशंसकों ने उस कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के शीशे टूट गए हैं। साथ ही कार पर कई डेंट दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि अभिनेता विजय आने वाले एक हफ्ता तक ‘GOAT’ की शूटिंग के सिलसिले में केरल में रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता लंबे समय बाद केरल पहुंचे, जहां अपने बीच उन्हें पाकर फैंस बेकाबू हो गए।
#VijayStormhitskerala #ThalapathyVijay #TVKVijay Thalapathy Vijay Car broken by rush of huge Kerala fans pic.twitter.com/Vdd9NVO9I9
— Mervin Raj (@MervinR80838445) March 18, 2024
सुरक्षित हैं विजय
विजय की कार बुरी तरह डैमेज हुई है, लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय ने इससे पहले 2011 में फिल्म ‘कावालान’ की शूटिंग केरल में की थी। कहा जा रहा है कि आगामी फिल्म में विजय के साथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन लीड रोल में होंगी। इस फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु कर रहे हैं।
[ad_2]
Source link