Home Sports उन्हीं की वजह से… विराट से मिलकर फूले नहीं समा रहीं RCB की ‘क्वीन’

उन्हीं की वजह से… विराट से मिलकर फूले नहीं समा रहीं RCB की ‘क्वीन’

0
उन्हीं की वजह से… विराट से मिलकर फूले नहीं समा रहीं RCB की ‘क्वीन’

[ad_1]

हाइलाइट्स

श्रेयांका पाटिल ने फाइनल में 4 विकेट लिए
डब्ल्यूपीएल 2024 में श्रेयांका के नाम 13 विकेट दर्ज हुए
पर्पल कैप से श्रेयांका को नवाजा गया

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू को पहली बार महिला प्रीमियर लीग ट्रॉफी दिलाने में ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल का अहम रोल रहा. जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 13 विकेट चटकाए. श्रेयांका को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं. वह खिताबी जीत से अभी तक निकल नहीं पाई हैं. टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली इस युवा ऑफ स्पिनर को पर्पल कैप से नवाजा गया. श्रेयांका को खिताबी जीत के बाद विराट कोहली से मिलने का मौका मिला जिनका खेल देखकर उन्होंने क्रिकेट देखना शुरू किया. श्रेयांका ने इसे बड़ा पल करार दिया.

21 वर्षीय श्रेयांका पाटिल (Shreyanka Patil) ने एलिमिनेटर और फाइनल में डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि बचपन से उनके पसंदीदा क्रिकेटर रहे विराट कोहली (Virat Kohli) उनका नाम जानते हैं. श्रेयांका ने आरसीबी ‘अनबॉक्स’ (RCB Unboxing Event)  कार्यक्रम में कोहली के साथ अपनी तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए लिखा ,‘उनकी वजह से क्रिकेट देखना शुरू किया था. उनके जैसा बनने का सपना देखा करती थी. कल मेरे जीवन का सबसे अनमोल पल था.’ विराट ने कहा ,‘हाय श्रेयांका. अच्छी गेंदबाजी की.’ उन्हें मेरा नाम पता था.’

IPL 2024 Opening Ceremony: आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा ग्लैमर का तड़का, बॉलीवुड के ये सुपरस्टार करेंगे परफॉर्म

बेटी हुई है? सॉरी..बेटी हुई है…नहीं बेटा हुआ है, विराट कोहली ने किसको दिया यह जवाब

श्रेयांका को आरसीबी ने WPL ऑक्शन में 10 लाख में खरीदा
श्रेयांका पाटिल को आरसीबी ने पिछले साल डब्ल्यूपीएल की पहली नीलामी में उनके बेसप्राइज 10 लाख रुपये में लिया था. श्रेयांका ने डब्ल्यूपीएल 2024 फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी ऑफ ब्रेक गेंदबाजी से 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए. इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट के फाइनल में बेस्ट स्पैल फेंकने वाली गेंदबाज बन गईं. इससे पहले यह रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस की हीली मैथ्यूज के नाम था जिन्होंने 2023 में WPL फाइनल में 4 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लेने में सफल रही थीं.

श्रेयांका पाटिल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
31 जुलाई 2002 को बेंगलोर में जन्मीं श्रेयांका पाटिल ने 2 वनडे इंटरनेशनल मैचों में अभी तक 4 विकेट चटकाने में सफल रही हैं जबकि 6 टी20 इंटरनेशल मैचों में उनके नाम 8 विकेट दर्ज हैं. श्रेयांका कैरेबियाई प्रीमियर लीग में गयाना अमेजन वॉरियर्स की ओर से खेल चुकी हैं.

Tags: Virat Kohli, Women’s Premier League



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here