Home Sports बुरा लगता है जब आप… विराट कोहली को इस शब्द से है नफरत, कहा- मेरे लिए यह मोमेंट खराब

बुरा लगता है जब आप… विराट कोहली को इस शब्द से है नफरत, कहा- मेरे लिए यह मोमेंट खराब

0
बुरा लगता है जब आप… विराट कोहली को इस शब्द से है नफरत, कहा- मेरे लिए यह मोमेंट खराब

[ad_1]

नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर लौटने को तैयार हैं. विराट आईपीएल की अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) से जुड़ गए हैं. उन्होंने आईपीएल के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है. सीजन की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एक इवेंट आयोजित किया. इस इवेंट में विराट कोहली और टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसी दिखाई दिए. विराट ने इस दौरान फैंस से एक गुजारिश भी की.

इवेंट के दौरान होस्ट विराट कोहली को बार-बार किंग किंग कहकर बुला रहे थे. विराट को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने ऐसा करने से मना किया. विराट ने कहा,” पहले तो आप मुझे किंग कहना बंद कीजिए. कृप्या मुझे सिर्फ विराट बुलाइए. मैं फाफ को हमेशा कहता हूं कि मैं हमेशा बुरा महसूस करता हूं जब आप मुझे इस शब्द से बुलाते हो. मुझे विराट बुलाओ. अब से आप मेरे लिए ये शब्द का उपयोग नहीं करेंगे.”

IPL: ऑक्शन में मिले 8 करोड़ से ज्यादा रुपए, खूंखार बल्लेबाजी से जीता दिल, 275 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन

व‍िराट कोहली आरसीबी के अहम ख‍िलाड़ी हैं. उन्‍होंने आईपीएल के प‍िछले सीजन में 639 रन बनाए. कोहली आईपीएल के 16वें सीजन में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर रहे. आरसीबी के पास कोहली के अलावा कैमरन ग्रीन के रूप में बेहतरीन ऑलराउंडर है जबक‍ि कप्‍तान फाफ डुप्‍लेसी के साथ ग्‍लेन मैक्‍सवेल जैसा धाकड़ हरफनमौला ख‍िलाड़ी भी शामलि है.

आरसीबी का फुल स्क्वॉड: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी (कप्तान) , यश दयाल, टॉम करन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वपनिल सिंह, सौरव चौहान, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, करन शर्मा, मनोज भांडगे, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉप्ली, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, विजयकुमार, कैमरन ग्रीन और मयंक डागर.

Tags: IPL 2024, Rcb, Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here