Home Breaking News Haryana Cabinet: सैनी के मंत्रिमंडल में सर्जन, बिजनेसमैन और पूर्व IAS; सबसे बुजुर्ग कमल तो सबसे युवा हैं असीम

Haryana Cabinet: सैनी के मंत्रिमंडल में सर्जन, बिजनेसमैन और पूर्व IAS; सबसे बुजुर्ग कमल तो सबसे युवा हैं असीम

0
Haryana Cabinet: सैनी के मंत्रिमंडल में सर्जन, बिजनेसमैन और पूर्व IAS; सबसे बुजुर्ग कमल तो सबसे युवा हैं असीम

[ad_1]

Haryana Cabinet Naib Singh Saini includes surgeon businessman teacher and former IAS The oldest is Kamal Gupta

Haryana Cabinet
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी सरकार के मंत्रिमंडल में बिजनेसमैन, सर्जन, शिक्षक, एडवोकेट और पूर्व आईएएस शामिल हैं। मंत्रिमंडल में शामिल सिर्फ एक विधायक को छोड़ बाकी सभी दो बार से विधायक हैं। मंत्रिमंडल में सबसे उम्रदार मंत्री कमल गुप्ता हैं। उनकी उम्र 71 साल है। वहीं, सबसे युवा 44 साल के असीम गोयल हैं। 

पढ़े-लिखों की बात की जाए तो सबसे ज्यादा पढ़े लिखे चौधरी नांगल के विधायक अभय सिंह यादव हैं। वह पूर्व आईएएस हैं और उन्होंने लॉ में पीएचडी की है। संपत्तियों की बात करें तो सबसे अमीर जेपी दलाल हैं। उनकी संपत्ति करीब 76 करोड़ हैं। वहीं, नए मंत्रियों में महीपाल ढांडा सबसे अमीर हैं। उनके पास 12 करोड़ से ज्यादा संपत्ति है। एक नजर डालते हैं राज्य के मंत्रियों पर।

सर्जन हैं पूर्व मंत्री डा. कमल गुप्ता

डा. कमल गुप्ता मंत्रिमंडल का पुराना चेहरा हैं। वह मनोहर सरकार में निकाय मंत्री थे। उनका बचपन भी काफी संघर्ष भरा रहा है। 71 वर्षीय कमल गुप्ता रोहतक से एमबीबीएस की पढ़ाई की और उसके बाद एमएस सर्जन बने। कई साल तक उन्होंने ऑपरेशन किए हैं। पहले वह सरकारी चिकित्सक बने और उसके बाद प्राइवेट प्रैक्टिस की। 

पहले दो चुनाव में उन्हें हार का स्वाद चखना पड़ा था। साल 2014 में मोदी लहर में वह पहली बार विधायक बने। उन्हें सीपीएस बनाया गया। उसके बाद 2019 में भी वह विधायक चुने गए। साल 2019 में उन्हें मंत्री पद से नवाजा गया। इससे वह साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here