Home Breaking News Politics: कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कहा- लोकसभा चुनाव में हार को भांपकर बहाना बनाने में जुटे

Politics: कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कहा- लोकसभा चुनाव में हार को भांपकर बहाना बनाने में जुटे

0
Politics: कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कहा- लोकसभा चुनाव में हार को भांपकर बहाना बनाने में जुटे

[ad_1]

BJP hits back at Congress, says it is conveniently blaming its irrelevance on financial troubles

कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


कांग्रेस के बैंक खाते सीज करने के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में हार को भांपते हुए हताशा होकर बहाना बनाने का प्रयास किया है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस की बातों को गुरुवार को ‘हास्यपूर्ण’ बताकर खारिज कर दिया और कहा कि पार्टी अपने शासन के दौरान हुए ‘सभी घोटालों’ से मिले धन का इस्तेमाल चुनाव प्रचार में कर सकती है।

बहाना बनाने का प्रयास

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर मुद्दे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपनी गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियों से वैश्विक स्तर पर भारतीय लोकतंत्र को शर्मसार किया है। कांग्रेस ने समय पर आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया, जिसके कारण उनके खाते फ्रीज कर दिए गए। 

प्रसाद ने कहा, ‘हम कांग्रेस को शुभकामनाएं देते हैं और पार्टी को हमारी सलाह है कि जितना अधिक आप राहुल गांधी को बोलने देंगे, उतना ही अधिक आधार खो देंगे। उन्होंने कहा कि अगर लोग कांग्रेस को वोट नहीं देना चाहते तो भाजपा कुछ नहीं कर सकती।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में हार को भांपते हुए हताशा होकर बहाना बनाने का प्रयास किया है।

ऐतिहासिक हार की डर से कांग्रेस ने की बैठक

जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि कांग्रेस वित्तीय परेशानियों पर अपनी अप्रासंगिकता का ठीकरा ‘सुविधाजनक’ ठहरा रही है, जबकि वास्तव में उनका दिवालियापन नैतिक और बौद्धिक है, न कि वित्तीय। आम लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह से अनदेखा कर दिया है। ऐतिहासिक हार की डर से उनके शीर्ष नेतृत्व ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भारतीय लोकतंत्र एवं संस्थानों के खिलाफ जमकर बयानबाजी की। 

कांग्रेस अपनी गलतियों को सुधारने के बजाय…

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी गलतियों को सुधारने के बजाय अपनी परेशानियों के लिए अधिकारियों को दोषी ठहरा रही है। चाहे आईटीएटी हो या दिल्ली उच्च न्यायालय सभी ने कांग्रेस को नियमों का पालन करने, बकाया करों का भुगतान करने के लिए कहा, लेकिन पार्टी ने कभी ऐसा नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘जिस पार्टी ने हर क्षेत्र, हर राज्य और इतिहास के हर क्षण को लूटा है, उसके लिए वित्तीय लाचारी की बात करना हास्यपूर्ण है। कांग्रेस अपने सभी घोटालों से जमा धन का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए कर सकती है।’

कुछ महीनों के लिए बस लोकतंत्र नहीं था

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘कांग्रेस के नेता कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र होना झूठ है। मैं उन्हें विनम्रतापूर्वक याद दिला सकता हूं कि भारत में 1975 से 1977 के बीच केवल कुछ महीनों के लिए लोकतंत्र नहीं था और उस समय भारत का प्रधानमंत्री कोई और नहीं बल्कि इंदिरा गांधी थीं।’




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here