[ad_1]

रानी मुखर्जी
– फोटो : एएनआई
विस्तार
अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री की तमाम हस्तियों ने भी उन्हें बधाई दी है। इस मौके पर अभिनेत्री के प्रशंसक यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि इस खास अवसर पर वह क्या करती हैं। रानी मुखर्जी ने खुद इसका जवाब न्यूज एजेंसी एएनआई को दिया है। साथ ही यह भी बताया कि परिवार के लोग उनके लिए इस खास दिन क्या तैयारी करते हैं।
Jaya Bachchan: नव्या के साथ मस्ती भरे अंदाज में दिखीं जया, जानिए कौन है बच्चन खानदान का बेहतरीन कुक
आदित्य चोपड़ा देते हैं सरप्राइज
रानी मुखर्जी से जब पूछा गया कि जन्मदिन पर क्या तैयारी होती है? इस पर अभिनेत्री ने कहा, ‘हर साल मेरे पति और बेटी मुझे सरप्राइज देते हैं। इस साल देखते हैं’। रानी ने आगे कहा, ‘मेरे लिए सबसे अच्छी चीज ये होती है कि जन्मदिन के दिन मेरे जो करीबी दोस्त और परिवार के लोग सभी साथ में मिलते हैं। साथ खाना खाते हैं। हंसी-मजाक चलता है। एक-दूसरे के साथ जो वक्त बिताते हैं, वहीं मेरे लिए बहुत जरूरी है’।
फिल्मी पृष्ठभूमि से आईं रानी
21 मार्च 1978 को जन्मीं रानी मुखर्जी आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। रानी मुखर्जी ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ से की, लेकिन सही मायने में पहचान करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से मिली। हिंदी सिनेमा से पहले रानी ने बंगाली फिल्म ‘बियेर फूल’ में अभिनय किया था। रानी फिल्मी पृष्ठभूमि से आती हैं। उनके पिता राम मुखर्जी एक जाने-माने निर्देशक रहे।
#WATCH | Mumbai: Actress Rani Mukherjee says, “Every year my husband and daughter give me a birthday surprise. Let’s see what happens this year. For me, the most important thing on a birthday is those who are close to me- my daughter, husband and family members, they are with me.… pic.twitter.com/HRKRr1hpl5
— ANI (@ANI) March 21, 2024
आदित्य चोपड़ा से रचाई शादी
रानी मुखर्जी को शुरुआत में काफी संघर्षों से गुजरना पड़ा। शुरुआत में अपनी कद-काठी और भारी आवाज को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई। लेकिन, बाद में यही चीज उनकी खूबी बनी। अपनी कद काठी और आवाज के दम पर रानी अभिनय के शीर्ष बिंदु पर पहुंचीं। रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा से वर्ष 2014 में शादी रचाई। दोनों के एक बेटी आदिरा है।
TM Krishna: टीएम कृष्णा को मिला ‘संगीत कलानिधि’ पुरस्कार, कर्नाटक के संगीतकारों ने जाहिर किया विरोध
[ad_2]
Source link