Home Sports VIDEO: हाथ मिलाना चाहते थे रोहित… हार्दिक पंड्या ने देखते ही लगा लिया गले

VIDEO: हाथ मिलाना चाहते थे रोहित… हार्दिक पंड्या ने देखते ही लगा लिया गले

0
VIDEO: हाथ मिलाना चाहते थे रोहित… हार्दिक पंड्या ने देखते ही लगा लिया गले

[ad_1]

हाइलाइट्स

हार्दिक पंड्या-रोहित शर्मा में दिखा ब्रोमांस
मुंबई के ट्रेनिंग कैंप में पहुंचे रोहित शर्मा

नई दिल्ली. रोहित शर्मा को हटाकर जब हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया तो, दोनों के बीच रिश्तें खराब होने की खबरें आने लगीं. दोनों दिग्गजों के फैंस फ्रेंचाइजी को भला बुरा कहने लगे. लेकिन ये सभी बातें अब बकवास लग रही हैं. या यूं कहें कि इनका अब कोई मोल ही नहीं रहा. दोनों खिलाड़ियों के ऑन द फील्ड ब्रोमांस ने इन सभी अटकलों और दांवों को सिरे से खारिज कर दिया है. रोहित शर्मा देर से मुंबई इंडियंस के कैंप में पहुंचे हैं. उन्होंने कैंप ज्वाइन करते ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इसका नमूना बुधवार को देखने को मिला.

मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग सेशन में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का जो याराना दिखा उसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है. इस समय इंटरनेट पर सिर्फ पंड्या और रोहित का ब्रोमांस छाया हुआ है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बुधवार शाम एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. यह वीडियो मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग सेशन का है. इसमें एमआई के सभी खिलाड़ी हडल में खड़े हैं. रोहित और हार्दिक भी हडल में दिखाई दे रहे हैं. पंड्या ने रोहित को देखते ही उनसे मिलने के लिए चले गए. रोहित पहले हाथ मिलाना चाहते थे लेकिन पंड्या ने उन्हें सीधे गले लगा लिया. ऐसे में हार्दिक पंड्या और रोहित के इस पूरे मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

6 मैच 21 विकेट… ‘वंडर ब्वॉय’ की आईपीएल में एंट्री, अंडर 19 वर्ल्ड कप में मचा चुका है तबाही, MI के लिए करेगा गेंदबाजी

मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान… गुजरात टाइटंस टीम से जुड़ा ये गेंदबाज, फ्रेंचाइजी ने 50 लाख में अपना बनाया



रोहित ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ की
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज के दौरान डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इन युवा क्रिकेटरों के साथ खेलने का भरपूर लुत्फ उठाया. विराट कोहली सहित कुछ शीर्ष खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में 5 युवा खिलाड़ियों रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, आकाश दीप और देवदत्त पडिक्कल ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया.

मुंबई 24 मार्च को गुजरात के खिलाफ करेगी अभियान की शुरुआत
रोहित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कहा, ‘व्यक्तिगत रूप से मुझे इनके साथ काम करके बहुत मजा आया. जितने भी युवा लड़के थे, सब काफी चुलबुले थे. इनमें से अधिकतर को मैं अच्छी तरह से जानता था तथा मुझे उनके मजबूत पक्षों के बारे में पता था. मैं जानता था कि वह किस तरह से खेलना चाहते हैं. मेरा काम केवल उन्हें सहज बनाए रखना था. जिस तरह से उन्होंने मेरी और राहुल भाई (मुख्य कोच राहुल द्रविड़) की उम्मीदों को पूरा किया, वह शानदार था.’ आईपीएल में मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगी.

Tags: Hardik Pandya, IPL, Mumbai indians, Rohit sharma



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here