Home Sports समान स्‍कोर, तीन बैटरों के एक जैसे रन और..भारत-पाक के एक टेस्‍ट में कई संयोग

समान स्‍कोर, तीन बैटरों के एक जैसे रन और..भारत-पाक के एक टेस्‍ट में कई संयोग

0
समान स्‍कोर, तीन बैटरों के एक जैसे रन और..भारत-पाक के एक टेस्‍ट में कई संयोग

[ad_1]

नई दिल्‍ली. क्‍या किसी मैच में इतनी अधिक समानताएं हो सकती हैं? भारत और पाकिस्‍तान के बीच वर्ष 2005 में कोलकाता के ईडन गार्डंस पर हुए मैच में दोनों टीमों की स्‍कोरशीट में ढेर सारी समानताएं देखकर हर किसी को हैरानी हुई. 16 से 20 जनवरी तक हुए इस मैच में भारतीय टीम ने 195 रन से जीत हासिल की थी.

इस मैच में भारतीय टीम का दोनों पारियों का स्‍कोर तो समान था ही, भारत के दो बैटरों सहित तीन बल्‍लेबाजों का दोनों पारियों का स्‍कोर भी बराबर रहा. यही नहीं, पहली पारी में दोनों टीमों के नंबर दो बैटर ने एक बराबर रन बनाए. इसके अलावा भी ऐसी कई समानताएं रहीं कि इसे संयोगों से भरा मैच कहा गया. इस टेस्‍ट में भारत की कप्‍तानी सौरव गांगुली और पाकिस्‍तान की कप्‍तानी इंजमाम उल हक ने की थी. नजर डालते हैं इस मैच से जुड़े खास संयोगों पर..

दोनों पारियों में भारत का एक बराबर स्‍कोर
भारतीय टीम ने कोलकाता टेस्‍ट की दोनों पारियों में एक बराबर स्‍कोर बनाया था. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने पहली पारी में 407 रनों का स्‍कोर बनाया था जबकि दूसरी पारी टीम ने 9 विकेट पर 407 रन बनाकर घोषित की थी.

एक जैसा चेहरा और हेयर स्‍टाइल, साथ खेले जुड़वा भाइयों को पहचानने में जब पोंटिंग हुए ‘कन्फ्यूज’

तीन बैटरों का जैसा स्‍कोर
टेस्‍ट में तीन बैटरों का दोनों पारियों में एक जैसा स्‍कोर रहा. भारत के सचिन तेंदुलकर ने दोनों पारियों में 52 रन और कप्‍तान सौरव गांगुली ने दोनों पारियों में 12 रन बनाए जबकि पाकिस्‍तान के दानिश कनेरिया का दोनों पारियों में स्‍कोर तीन-तीन रन था. कनेरिया पहली पारी में 3 रन बनाकर नाबाद रहे थे जबकि दूसरी पारी में हरभजन सिंह के शिकार बने थे. सचिन ने दोनों पारियों में 9-9 चौके लगााए थे.

दोनों टीमों के नंबर 2 बैटर का स्‍कोर 29 रन
रोचक बात यह है कि मैच में दोनों टीमों के नंबर दो बल्‍लेबाज ने पहली पारी में 29 रन का स्‍कोर बनाया. भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर तथा पाकिस्‍तान की ओर से तौफीक उमर और शाहिद अफरीदी की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की थी.दोनों टीमों के नंबर दो बैटर (गंभीर और अफरीदी) पहली पारी में 29 रन बनाकर आउट हुए थे.

टेस्‍ट में 99 और 199 रन पर आउट होने वाला अकेला बैटर, 5 बार नर्वस 90 का शिकार

दोनों टीमों से दो-दो शतक बने
इस टेस्‍ट में दोनों टीमों की ओर से दो-दो शतक बने थे. भारत की ओर यह दोनों शतक राहुल द्रविड़ के बल्‍ले से निकले थे. द्रविड़ ने पहली पारी में 110 और दूसरी पारी में 135 रन की पारी खेली थी. पाकिस्‍तान की ओर से यूनुस खान ने 147 और मोहम्‍मद यूसुफ ने 104 रनों की पारी खेली थी. मजे की बात यह रही कि पहली पारी में दोनों टीमों की ओर से नंबर तीन बैटर (द्रविड़ और यूनुस) ने शतक बनाए.

दोनों टीमों के तीन बैटर का स्‍कोर 0
शतक बनाने वाले बैटर की ही नहीं, टेस्‍ट में खाता नहीं खोल पाए बैटरों की संख्‍या भी समान रही. भारत की पहली पारी में वीवीएस लक्ष्‍मण और पाकिस्‍तान की पहली पारी में कामरान अकमल ‘डक’ पर आउट हुए थे. दूसरी पारी में भारत के हरभजन सिंह व लक्ष्‍मीपति बालाजी और पाकिस्‍तान के यूनुस खान व मोहम्‍मद खलील के स्‍कोर के आगे 0 अंकित था. खलील 0 पर नाबाद रहे थे.

सचिन तेंदुलकर को स्‍लेज कर रहे थे क्‍लार्क, करारा जवाब देकर सहवाग ने बोलती बंद की

तीन बॉलरों को मिले तीन-तीन विकेट
भारत की पहली पारी के दौरान पाकिस्तान के तीन गेंदबाज -दानिश कनेरिया, अब्‍दुल रज्‍जाक और शाहिद अफरीदी के खाते में तीन-तीन विकेट आए थे. दिनेश कार्तिक रन आउट हुए थे. संयोग देखिए भारतीय टीम ने जब दूसरी पारी 9 विकेट पर 409 रन बनाकर घोषित की तो फिर पाकिस्‍तान के तीन गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट आपस में बांटे थे. इस बार समी, कनेरिया और रज्‍जाक ने तीन-तीन विकेट लिए थे. पहली पारी में अफरीदी ने 80 रन देकर तीन विकेट हासिल किए तो दूसरी पारी में रज्‍जाक ने 80 रन देकर तीन विकेट लिए.

195 रन से यह टेस्‍ट जीता था भारत
भारतीय टीम ने कोलकाता टेस्‍ट में 195 रन से जीत हासिल की थी. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने राहुल द्रविड़ के 110, वीरेंद्र सहवाग के 81 और सचिन तेंदुलकर के 52 रनों की मदद से 407 रन बनाए थे. जवाब में यूनुस खान के 147 और मोहम्‍मद यूसुफ के 104 रनों के बावजूद पाकिस्‍तान की पारी 393 रनों पर सिमट गई थी. पहली पारी के आधार पर भारत को 14 रन की बढ़त मिली थी. द्रविड़ के 135 और दिनेश कार्तिक के 93 रनों के सहारे भारतीय टीम ने दूसरी पारी 9 विकेट पर 407 रन बनाकर घोषित की और पाकिस्‍तान को 422 रनों का टारगेट दिया. जवाब में अनिल कुंबले (7/63) की गेंदबाजी के आगे इंजमाम की टीम ने समर्पण कर दिया था और पूरी टीम 226 रन पर ढेर हो गई थी.

Tags: IND vs PAK, India Vs Pakistan, Sachin tendulkar, Sourav Ganguly, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here