Home Breaking News Anantnag : आवारा कुत्तों ने आठ वर्ष की मासूम को नोचकर मार डाला, घाटी में भी बढ़ रहा है ‘जानवर’ का कहर

Anantnag : आवारा कुत्तों ने आठ वर्ष की मासूम को नोचकर मार डाला, घाटी में भी बढ़ रहा है ‘जानवर’ का कहर

0
Anantnag : आवारा कुत्तों ने आठ वर्ष की मासूम को नोचकर मार डाला, घाटी में भी बढ़ रहा है ‘जानवर’ का कहर

[ad_1]

Anantnag: Dogs mauled an eight year old innocent girl to death

Demo Pic
– फोटो : Social Media

विस्तार


दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में लावारिस कुत्तों ने एक मासूम बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला। यह मामला वाघमा इलाके का है। मासूम की पहचान अर्शिमा (8) पुत्री नवी वानी निवासी वाघमा के रूप में हुई है।

एक अधिकारी के अनुसार, उक्त मासूम अपने गांव में किसी काम से घर से बाहर निकली थी तभी आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कश्मीर में आवारा कुत्तों के आतंक का यह पहला मामला नहीं है। एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष नवंबर माह तक 6 माह में 350 से ज्यादा कुत्तों के काटने के मामले सामने आए थे।

श्रीनगर में इलाज कराने रोजाना पहुंच रहे 40 लोग

श्रीनगर के एसएमएस हॉस्पिटल में प्रतिदिन करीब 30 से 40 लोग अपना इलाज करने के लिए पहुंच रहे हैं। आवारा कुत्तों की इस दहशत के लिए लोग नगर निगम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

कश्मीर में एक लाख से ज्यादा लावारिस कुत्ते

एक रिपोर्ट के अनुसार, कश्मीर घाटी में करीब 1 लाख से ज्यादा लावारिस कुत्ते हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय में एंटी-रेबीज क्लीनिक एसएमएस में कुत्ते के काटने के 60,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। श्रीनगर में आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी और कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों का एक प्रमुख कारण श्रीनगर में खुली जगहों पर कूड़ा डंपिंग स्थल हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here