Home Breaking News Budaun Case: दूसरे आरोपी जावेद के बरेली से पकड़े जाने की खबर, बच्चों की हत्या का खोलेगा राज

Budaun Case: दूसरे आरोपी जावेद के बरेली से पकड़े जाने की खबर, बच्चों की हत्या का खोलेगा राज

0
Budaun Case: दूसरे आरोपी जावेद के बरेली से पकड़े जाने की खबर, बच्चों की हत्या का खोलेगा राज

[ad_1]

Budaun Double Murder Case Second accused Javed arrested by police

Budaun Double Murder
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं पुलिस ने बरेली की बरादरी थाना पुलिस से सहयोग कर सेटेलाइट चौराहे से एक युवक को पकड़ा है। उसे बदायूं ले गई है। चर्चा है कि पुलिस ने जिस युवक को पकड़ा है, वह बदायूं दोहरे हत्याकांड का आरोपी जावेद है। हालांकि इस घटनाक्रम के बारे में पुलिस अधिकारी जानकारी देने से कतरा रहे हैं। 

बदायूं के सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने कहा कि बदायूं के बारादरी इलाके में युवक के पकड़े जाने की सूचना है। लोगों की भीड़ उसे पकड़कर थाने ले गई। एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें युवक ऑटो में बैठा दिखाई दे रहा है। वह अपना नाम जावेद बता रहा है। वह कहता है कि उसने कुछ नहीं किया है। जो कुछ भी किया है, उसके बड़े भाई ने किया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

फरार आरोपी जावेद पर 25000 का इनाम घोषित

आरोपी जावेद की लगातार पुलिस तलाश कर रही थी। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगीं थीं। जावेद पर 25000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। आरोपी  से पूछताछ के बाद ही हत्याकांड की वजह का खुलासा हो सकेगा। 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मंगलवार की शाम को मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर स्थित बाबा कॉलोनी में एक ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। 

ठेकेदार के मकान के सामने हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के तीन घंटे के बाद पुलिस ने मौके से करीब दो किमी दूर घेराबंदी कर आरोपी साजिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई भी घायल हुए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here