Home Breaking News Kejriwal Arrest: केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष हमलावर, राहुल गांधी ने परिवार से की बात

Kejriwal Arrest: केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष हमलावर, राहुल गांधी ने परिवार से की बात

0
Kejriwal Arrest: केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष हमलावर, राहुल गांधी ने परिवार से की बात

[ad_1]

Congress Kharge, Sharad Pawar Opposition Leaders condemn Delhi CM Kejriwal arrest by ED News in Hindi

अरविंद केजरीवाल-मल्लिकार्जुन खरगे
– फोटो : फाइल

विस्तार


लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर हो गए हैं। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार देर रात सीएम केजरीवाल के परिवार से बात की। और उन्हें कांग्रेस पार्टी के समर्थन का आश्वासन दिया। सूत्र ने बताया कि राहुल शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल या उनके परिवार से मिलकर कानूनी मदद दिलाने की कोशिश करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि रोज जीत का झूठा दंभ भरने वाली अहंकारी भाजपा विपक्ष को हर तरह से चुनाव के पहले गैर कानूनी तरीके से कमजोर करने की कोशिश कर रही है। अगर सच में जीत का भरोसा होता तो सांविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके विपक्षी पार्टियों के नेताओं को ठीक चुनाव से पहले निशाना नहीं बनाया जाता।

उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी का खाता फ्रीज नहीं किया जाता। सच यह है की भाजपा आने वाले चुनाव परिणाम से पहले ही डर गई है और बौखलाहट में विपक्ष के लिए हर तरह की मुश्किलें पैदा कर रही है। वक्त है बदलाव का! अबकी बार …सत्ता के बाहर!

केजरीवाल पर असंवैधानिक कार्रवाई के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट…

महाराष्ट्र के नेता शरद पवार ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की। एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष पवार ने कहा कि इससे पता चलता है कि भाजपा सत्ता के लिए किस हद तक गिर सकती है। पवार ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, बदले की भावना से विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग की कड़ी निंदा करता हूं, खासकर जब लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। यह गिरफ्तारी दर्शाती है कि भाजपा सत्ता के लिए किस हद तक गिर सकती है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ इस असंवैधानिक कार्रवाई के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट है।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here