[ad_1]
Keshav Maharaj: साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने आईपीएल 2024 सीज़न से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स कैंप में शामिल होने के बाद अयोध्या राम मंदिर पहुंचे. उन्होंने यहां पर विराजमान रामलला के दर्शन किए. महाराज ने इंस्टाग्राम पर राम मंदिर में क्लिक की गई अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. बता दें कि इससे पहले केशव महाराज रामलला के दर्शन करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं.
केशव महाराज ने शेयर किया पोस्ट
आगामी IPL सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा स्पिनर केशव महाराज ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह राम मंदिर में नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘जय श्री राम. सभी को आशीर्वाद.’ बता दें की इसी साल 22 जनवरी को हुए राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए केशव महाराज ने वीडियो पोस्ट कर शुभकामनाएं दी थीं. उन्होंने लिखा था, ‘अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का इंतजार कर रहा हूं. यह सभी के लिए शांति और ज्ञान लाए.’
[ad_2]
Source link