Home Breaking News Lok Sabha Polls: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी, जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

Lok Sabha Polls: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी, जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

0
Lok Sabha Polls: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी, जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

[ad_1]

Congress released third list of candidates for Lok Sabha elections, know who is included in the list

बैठक में शामिल हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे। (फाइल फोटो))
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इस बीच, कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों की तीसरी सूची जारी की है, जिसमें 57 नामों को शामिल किया गया है। तीसरी सूची में अरुणाचल प्रदेश से 2, गुजरात से 11, कर्नाटक से 17, महाराष्ट्र से 7, तेलंगाना से 5, पश्चिम बंगाल से 8, पुदुचेरी की एक सीट पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। राजस्थान से 5 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि एक सीट सीपीआई(एम) को दी है।

Image

बरहामपुर से अधीर रंजन चौधरी, गुलबर्गा से पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के दामाद राधाकृष्ण, गांधीनगर से सोनल पटेल, दाहोद (एसटी) से प्रभाबेन तावियाद और सूरत से नीलेश कुंबानी, नंदूरबार से गोवाल पडवी, अमरावती से बलवंत वानखेड़े, नांदेड़ से वसंत चव्हाण, पुणे से रविंद्र धंगेकर, लातूर से डॉ. शिवाजी राव कालगे, सोलापुर से प्रणीति शिंदे, कोल्हापुर से शाहू महाराज छत्रपति, धारवाड़ से विनोद आसुती, बंगलुरु उत्तर से एम राजीव गौड़ा, बेंगलुरु दक्षिण से सौम्या रेड्डी और बेंगलुरु सेंट्रल से मंसूर अली खान को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा, कांग्रेस ने मालदा दक्षिण से अबू हासेम खान चौधरी के बेटे ईशा खान चौधरी को मैदान में उतारा है। अबू हासेम खान चौधरी इस सीट से मौजूदा सांसद हैं। कांग्रेस की पहली सूची में 39 उम्मीदवार, दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। 

Image

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here